मरीजों की संख्या 9 करोड़ के पार, अमेरिका इकलौता देश जहां रोज दो लाख से ज्यादा नए केस मिल रहे

https://ift.tt/3hY1kRD दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या शनिवार को नौ करोड़ पार कर गई। बीते 25 दिसंबर को यह आंकड़ा आठ करोड़ था। यानी 15 दि...

https://ift.tt/3hY1kRD

दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या शनिवार को नौ करोड़ पार कर गई। बीते 25 दिसंबर को यह आंकड़ा आठ करोड़ था। यानी 15 दिनों में दुनिया में एक करोड़ मरीज बढ़ गए। अब इनकी कुल संख्या नौ करोड़ 75 हजार 385 है। 19 लाख 34 हजार 778 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 6 करोड़ 44 लाख 62 हजार 529 लोग वायरस को हरा चुके हैं। अमेरिका लगातार सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

दुनिया में मरीजों की संख्या ने एक करोड़ का आंकड़ा 25 जून 2020 को छुआ था। इसे नौ करोड़ तक पहुंचने में महज साढ़े छह महीने लगे। सबसे कम समय सात से आठ करोड़ केस होने में लगा था। पिछले साल दिसंबर में महज छह दिन में एक करोड़ मरीज बढ़े थे। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

अमेरिका, ब्राजील और ब्रिटेन में हालात काबू से बाहर

अमेरिका में मास वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। इसके बावजूद यहां कोरोना काबू में नहीं है।

अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 49 हजार 519 मरीज मिले। यह इकलौता देश है जहां नए मरीजों की तादाद लगातार दो लाख से ज्यादा है। इसके बाद ब्राजील और ब्रिटेन आते हैं। यहां बीते 24 घंटे में लगभग 60-60 हजार केस सामने आए हैं। कुल केस के मामले में टॉप-4 देशों में अमेरिका, भारत, ब्राजील और रूस शामिल हैं।

अपडेट्स

  • इजराइल में सीरियस कंडीशन वाले मरीजों की तादाद अब तक की सबसे ज्यादा हो गई है। अभी इनकी संख्या 964 है। 1,646 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। देश में कुल चार लाख 84 हजार 83 केस मिल चुके हैं।
  • चिली में शनिवार को चार हजार 361 नए मरीज मिले। यह पिछले साल जून के बाद एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। देश के स्वास्थ्य मंत्री एनरिक पेरिस ने इसे चिंता की बात बताया है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 22,699,938 381,480 13,393,078
भारत 10,451,346 151,048 10,075,395
ब्राजील 8,075,998 202,657 7,144,011
रूस 3,379,103 61,381 2,754,809
UK 3,017,409 80,868 1,406,967
फ्रांस 2,767,312 67,599 202,165
तुर्की 2,317,118 22,631 2,190,047
इटली 2,257,866 78,394 1,606,630
स्पेन 2,050,360 51,874 N/A
जर्मनी 1,914,328 41,061 1,511,800

(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3sc70w8
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: मरीजों की संख्या 9 करोड़ के पार, अमेरिका इकलौता देश जहां रोज दो लाख से ज्यादा नए केस मिल रहे
मरीजों की संख्या 9 करोड़ के पार, अमेरिका इकलौता देश जहां रोज दो लाख से ज्यादा नए केस मिल रहे
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/10/198-days_1610247509.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2021/01/9.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2021/01/9.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy