बॉम्बे हाईकोर्ट में ट्विटर सस्पेंड करने वाली याचिका का महाराष्ट्र सरकार ने किया विरोध, कहा-रिट अस्पष्ट है

एक्ट्रेस कंगना रनोट के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग वाली याचिका का महाराष्ट्र सरकार की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट में विरोध किया गया है...

एक्ट्रेस कंगना रनोट के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग वाली याचिका का महाराष्ट्र सरकार की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट में विरोध किया गया है। एडवोकेट अली कासिफ खान देशमुख की ओर से दायर एक याचिका में कहा गया था कि एक्ट्रेस और उनकी बहन रंगोली चंदेल ट्विटर के जरिए नफरत फैलाने, समुदायों और राज्य तंत्र के खिलाफ घृणा भड़काने का काम कर रही हैं। इसलिए इनके ट्विटर अकाउंट को ब्लाक कर देना चाहिए।

गुरुवार को जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एम एस कार्णिक की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार के वकील वाई पी याग्निक ने याचिका में की गई मांगो को अस्पष्ट बताया है और इसे खारिज करने की मांग की है। अदालत में सुनवाई के दौरान जजों ने पूछा कि क्या यह याचिका जनहित याचिका (PIL) है।

अदालत ने कार्रवाई के लिए आधार मांगा
देशमुख द्वारा इनकार करने पर जज ने कहा, 'फिर हम किसी तीसरे पक्ष द्वारा किए गए दावों के आधार पर आपराधिक मामले में कैसे कार्रवाई कर सकते हैं, जो किसी भी तरह से व्यक्तिगत रूप से प्रभावित नहीं है? अगर यह जनहित याचिका नहीं है, तो आपको व्यक्तिगत क्षति दिखानी होगी कि यह आपको कैसे प्रभावित कर रहा है।

सरकारी वकील ने इसलिए किया विरोध
इसपर सरकारी वकील याग्निक ने दलील दी कि याचिका में यह नहीं बताया गया है कि याचिकाकर्ता द्वारा संदर्भित ट्वीट ने जनता को कैसे प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'यह एक बहुत ही अस्पष्ट याचिका है. ट्विटर एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है. कोई भी इस तरह अस्पष्ट मांगें नहीं कर सकता है।' याग्निक ने कहा कि यह दलील सही नहीं है और इसका निपटारा किया जाना चाहिए।

याचिकाकर्ता की दलील
एडवोकेट देशमुख ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्होंने पिछले दिनों पुलिस और महाराष्ट्र के अधिकारियों को पत्र लिखकर रनौत और उनकी बहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। देशमुख ने कहा, 'कंगना के खिलाफ कई एफआईआर लंबित है। पहले भी उन्होंने अपने फायदे के लिए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दुरुपयोग किया है और वह अब किसानों के विरोध के साथ भी ऐसा कर रही हैं।'

सोशल मीडिया में दोसांझ संग चल रही है कंगना की लड़ाई
कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती है। इस समय वह देश में चल रहे किसान आंदोलन के खिलाफ बात कर रही है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी और सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के बीच जंग छिड़ी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
याचिका में आरोप है कि एक्ट्रेस और उनकी बहन रंगोली चंदेल ट्विटर के जरिए नफरत फैलाने, समुदायों और राज्य तंत्र के खिलाफ घृणा भड़काने का काम कर रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mqtiWF
https://ift.tt/3nByp88

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: बॉम्बे हाईकोर्ट में ट्विटर सस्पेंड करने वाली याचिका का महाराष्ट्र सरकार ने किया विरोध, कहा-रिट अस्पष्ट है
बॉम्बे हाईकोर्ट में ट्विटर सस्पेंड करने वाली याचिका का महाराष्ट्र सरकार ने किया विरोध, कहा-रिट अस्पष्ट है
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/18/kangna-f11599563018_1608261631.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_724.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_724.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy