राजस्थान में ठंड से पहली मौत, दो राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल के पहाड़ों पर जमने लगी बर्फ

https://ift.tt/3akIPoy ठंड की वजह से अब लोगों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। राजस्थान में खेत पर एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई।...

https://ift.tt/3akIPoy

ठंड की वजह से अब लोगों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। राजस्थान में खेत पर एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। राजस्थान और पंजाब में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है तो वहीं हिमाचल के पहाड़ों पर अब ठंड के कारण बर्फ जमने लगी है।

राजस्थान: माउंट आबू रहा राज्य का सबसे ठंडा शहर, पारा माइन एक डिग्री

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में छिंद्रपाल सिंह नाम का व्यक्ति नशे की हालत में रात में खेतों में ही रह गया और ज्यादा ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं, माउंट आबू में एक ही दिन में 2.4 डिग्री पारा लुढ़ककर माइनस 1 तक पहुंच गया। सुबह करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा तथा आसमान से ओस बरसी, जो बर्फ बन गई। कड़ाके की पड़ रही सर्दी के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यहां आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग कड़ाके सर्दी की सर्दी से बचने के लिए गर्म लबादों में ढंके नजर आए।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़- में रात का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। इससे खेत में ओस की बूंदें तक जम गईं।

हिमाचल प्रदेश: शिमला समेत 8 शहरों में रात का पारा शून्य से नीचे

हिमाचल के पहाड़ों पर अब बर्फ जमने लगी है, जिससे मैदानी इलाकों में भी शीतलहर चल रही है। पिछले 24 घंटों में राजधानी शिमला समेत 8 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में रहा है। निचले क्षेत्रों में गहरी धुंध भी पड़ रही है।

शिमला-ढली बाईपास के पास पहाड़ी से गिरता पानी जम गया।

पंजाब: धुंध की वजह से फरवरी तक अमृतसर से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द

अगले 48 घंटे पंजाब में शीतलहर जारी रहेगी। पंजाब कोल्ड फ्रंट बना हुआ है। मौसम विभाग ने पंजाब में ऑॅरेंज अलर्ट जारी किया है। धुंध की वजह से फरवरी तक अमृतसर से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप है। पंजाब के कई शहरों में वीरवार को दिनभर दिन शीतलहर चली। 18 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा और धुंध पड़ेगी। शीतलहर का असर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर कम होगा और सर्दी बढ़ेगी।

राजस्थान के कोटा शहर में भी सीजन का सबसे कम न्यूनतम पारा 5 डिग्री रिकार्ड किया।

चंडीगढ़: कंपकपाती ठंड और गलन वाली ठंड से लोग परेशान

चंडीगढ़ में धुंध और सर्द हवाएं चलने का क्रम जारी है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के कार्यकारी निदेशक शिवेंदर सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब निकल चुका है। जहां तक कोहरे का सवाल है तो अगले कुछ दिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहेगा। विजिबिलिटी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर के आसपास रहेगी। दिन में धूप निकलेगी। रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में दो दिन से हाथ पैर सुन्न करने वाली ठंड पड़ रही है। रात का तापमान तीन डिग्री से भी नीचे है।

बिहार: 22 से 28 किमी/घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड

पछुआ हवा ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में आसमान साफ होने के कारण रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। हवाएं 22 से 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं मध्यम उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी हैं। बिहार में प्रवेश करते ही तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आएगी। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

फोटो श्रीनगर की है। बर्फबारी के बीच बच्चे के साथ मस्ती करते परिवार के लोग।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो राजस्थान के माउंट आबू की है। यहां लोग जब सुबह उठे तो उन्हें गाड़ियों पर बर्फ की चादर जमी मिली।


from Dainik Bhaskar /national/news/first-death-due-to-cold-in-rajasthan-orange-alert-in-two-states-snow-began-to-freeze-on-himachal-mountains-128025258.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: राजस्थान में ठंड से पहली मौत, दो राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल के पहाड़ों पर जमने लगी बर्फ
राजस्थान में ठंड से पहली मौत, दो राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल के पहाड़ों पर जमने लगी बर्फ
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/18/mountabu_1608258511.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_646.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_646.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy