https://ift.tt/2WOoL6l क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे पर मछली ...
https://ift.tt/2WOoL6l
क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे पर मछली बिरयानी खाई। दावे के साथ एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें अमित शाह के सामने रखी थाली में बिरयानी जैसा दिखने वाला व्यंजन भी देखा जा सकता है।
कुछ यूजर फोटो शेयर करते हुए बिरयानी और आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव का कनेक्शन भी बता रहे हैं।
देश के किसान कड़कती ठंड में अपनी मांगों के लिए सड़को पर है और पश्चिम बंगाल में मोटा भाई चुनावी मछली-बिरयानी खा रहे है। pic.twitter.com/NXqoC6EVMc
पड़ताल की शुरुआत में हमने अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे से जुड़ी सभी प्रमुख मीडिया रिपोर्ट्स चेक कीं। किसी भी रिपोर्ट में हमें ये उल्लेख नहीं मिला कि शाह ने इस दौरान बिरयानी खाई थी।
वायरल फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य की 19 दिसंबर को की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट मिली। इस पोस्ट में अमित शाह की भोजन करते हुए फोटो है, लेकिन थाली में शाकाहारी खाना रखा दिख रहा है।
पड़ताल के दौरान ही हमें India Today का एक वीडियो भी मिला। जिसमें अमित शाह भोजन करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में भी अमित शाह बिरयानी नहीं, बल्कि शाकाहारी खाना खाते दिख रहे हैं।
अमित शाह के शाकाहारी भोजन करती फोटो और बिरयानी वाली फोटो का मिलान करने पर दोनों का बैकग्राउंड एक जैसा ही दिख रहा है। साफ है कि अमित शाह के आगे रखी भोजन की थाली को फोटो में एडिटिंग के जरिए बदला गया है।
सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा फेक है कि गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे में मछली बिरयानी खाई।
https://ift.tt/3nApF1t एक सस्ती सिटी कम्यूटर बाइक को केवल दो लक्ष्यों के साथ बनाया जाता है - पहला आरामदायक राइड और दूसरा अच्छा माइलेज। अधिक...
Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे पर मछली बिरयानी खाई ? वायरल फोटो का सच
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे पर मछली बिरयानी खाई ? वायरल फोटो का सच
Loaded All PostsNot found any postsVIEW ALLReadmoreReplyCancel replyDeleteByHomePAGESPOSTSView AllRECOMMENDED FOR YOULABELARCHIVESEARCHALL POSTSNot found any post match with your requestBack HomeSundayMondayTuesdayWednesdayThursdayFridaySaturdaySunMonTueWedThuFriSatJanuaryFebruaryMarchAprilMayJuneJulyAugustSeptemberOctoberNovemberDecemberJanFebMarAprMayJunJulAugSepOctNovDecjust now1 minute ago$$1$$ minutes ago1 hour ago$$1$$ hours agoYesterday$$1$$ days ago$$1$$ weeks agomore than 5 weeks agoFollowersFollowTHIS PREMIUM CONTENT IS LOCKEDSTEP 1: Share to a social networkSTEP 2: Click the link on your social networkCopy All CodeSelect All CodeAll codes were copied to your clipboardCan not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
COMMENTS