गलत बात को तुरंत रोक लेना चाहिए, वरना समय निकलने के बाद वो गलती हमेशा की समस्या बन जाती है

https://ift.tt/3gjAbYr कहानी- देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया। मंथन के अंत में अमृत कलश लेकर धनवंतरी समुद्र से निकले। देवता और...

https://ift.tt/3gjAbYr

कहानी- देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया। मंथन के अंत में अमृत कलश लेकर धनवंतरी समुद्र से निकले। देवता और असुर दोनों ही अमृत पहले पीना चाहते थे। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लिया। सुंदर स्त्री को देखकर राक्षस मोहित हो गए।

मोहिनी ने असुरों से कहा, 'मैं पहले देवताओं को अमृत पिलाऊंगी, कलश में ऊपर-ऊपर पानी है और नीचे अमृत है इसलिए आप थोड़ी प्रतीक्षा करें।'

सुंदरता से मोहित असुरों ने मोहिनी की बात मान ली। इसके बाद जब मोहिनी देवताओं को अमृतपान करा रही थी, तब एक असुर को संदेह हुआ। उस असुर का नाम था राहु। वह भेष बदलकर देवताओं के साथ बैठ गया और उसने भी अमृत पी लिया।

सूर्य-चंद्र ने राहु को पहचान लिया और उन्होंने भगवान विष्णु को ये बता दिया। विष्णुजी क्रोधित हो गए और उन्होंने अपने सुदर्शन चक्र से राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया। लेकिन, राहु ने अमृत पी लिया था, इस कारण वह मरा नहीं।

उस असुर का सिर राहु और धड़ केतु के नाम से जाना जाता है। उसका सिर अमर हो गया था, उसने तप करके ब्रह्माजी को प्रसन्न किया तो ब्रह्माजी ने उसे ग्रह बना दिया।

राहु-केतु आज भी सूर्य-चंद्र के शत्रुता रखते हैं और पूर्णिमा-अमावस्या पर इन ग्रहों पर आक्रमण करते हैं। इसी आक्रमण को ग्रहण कहा जाता है।

सीख- इस कथा में देवताओं से गलती हो गई थी कि एक असुर ने अमृत पी लिया था और वो समय पर उसे पहचान नहीं पाए। कुछ गलतियां ऐसी होती हैं, जिन्हें सही समय पर न रोका जाए तो वे जीवनभर दुख देती हैं। ये गलतियां राहु-केतु की तरह हमारी व्यवस्था को, हमारे परिवार को हमेशा नुकसान पहुंचाती हैं इसलिए गलतियों को सही समय पर ही सुधार लेना चाहिए। वरना, एक बार समय निकल गया तो फिर हम कुछ भी बदल नहीं सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, life management of samudra manthan, life management tips by pandit vijayshankar mehta


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qw2jfJ
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: गलत बात को तुरंत रोक लेना चाहिए, वरना समय निकलने के बाद वो गलती हमेशा की समस्या बन जाती है
गलत बात को तुरंत रोक लेना चाहिए, वरना समय निकलने के बाद वो गलती हमेशा की समस्या बन जाती है
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/05/aaj-ka-jeevan-mantra-5-dec_1607164699.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_45.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_45.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy