सरकार के किस फैसले के खिलाफ हड़ताल पर जा रहे डॉक्टर? क्या आज इलाज नहीं होगा? कोरोना मरीजों का क्या होगा?

https://ift.tt/2W4hn6k आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी देने के खिलाफ एलोपैथिक डॉक्टर आज हड़ताल पर रहेंगे। ये हड़ताल इंडियन मेडिकल ए...

https://ift.tt/2W4hn6k

आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी देने के खिलाफ एलोपैथिक डॉक्टर आज हड़ताल पर रहेंगे। ये हड़ताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने बुलाई है। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक डॉक्टर काम नहीं करेंगे। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि डॉक्टर हड़ताल क्यों कर रहे हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी देने में क्या दिक्कत है? डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने पर कोरोना मरीजों का क्या होगा? आइए जानते हैं...

आखिर मामला क्या है?
20 नवंबर को सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (CCIM) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया। ये नोटिफिकेशन पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टरों को 58 तरह की सर्जरी करने की मंजूरी देता है।

किस तरह की सर्जरी की मंजूरी दी गई है?
CCIM आयुर्वेदिक डॉक्टरों को 58 तरह की सर्जरी करने की मंजूरी देता है। इसमें 39 जनरल सर्जरी है, जिन्हें आयुर्वेद की भाषा में 'शल्य' कहा जाता है। और 19 तरह की सर्जरी नाक, कान, गला, आंख से जुड़ी है, जिसे 'शालक्य' कहा जाता है।

क्या ये पहली बार हुआ है?
नहीं। 2016 में भी सरकार ने ऐसा ही नोटिफिकेशन जारी किया था। आयुर्वेदिक डॉक्टरों की सर्जरी को लेकर इस बार का नोटिफिकेशन पहले से ज्यादा क्लियर है। 2016 के नोटिफिकेशन में कहा गया था कि CCIM ने पीजी कोर्स के लिए जो सिलेबस जारी किया है, उसके तहत स्टूडेंट को सर्जरी की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस बार स्पष्ट लिखा गया है कि 58 सर्जरी कर सकते हैं। आयुर्वेदिक कॉलेजों में शुरू से ही शल्य और शालक्य डिपार्टमेंट होते हैं।

दिक्कत किस बात पर है?
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्र सरकार के इस फैसले का खुलकर विरोध किया है। IMA के अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा का कहना है कि इससे 'खिचड़ी मेडिकल सिस्टम' बन जाएगा, जो हाइब्रिड डॉक्टर पैदा करेगा। IMA का कहना है कि अगर इस तरह से शॉर्टकट अपनाए जाएंगे तो फिर NEET का क्या मतलब रह जाएगा? IMA ने CCIM से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

सरकार का क्या कहना है?
सरकार का कहना है कि यह आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाले टर्म को मॉडर्न मेडिकल टर्म में बदलने की कवायद है। मकसद है कि अलग-अलग मेडिकल फील्ड के लोगों के बीच बेहतर कम्युनिकेशन हो सके। ​​​​​​

अब बात मरीजों की...

हड़ताल वाले दिन इमरजेंसी वाले मरीजों का क्या होगा?
IMA ने 11 दिसंबर को देश भर में होने वाली डॉक्टरों की हड़ताल में सिर्फ OPD को बंद रखने का फैसला किया है। इमरजेंसी को किसी भी तरह से बाधित नहीं होने दिया जाएगा। इमरजेंसी के मरीज अस्पतालों में भर्ती किए जा सकेंगे। जो पहले से भर्ती हैं, उनके इलाज में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

कोरोना के मरीजों का क्या होगा?
कोरोना की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गंभीर है। ऐसे में कोरोना के मरीजों पर इस हड़ताल का कोई भी असर नहीं पड़ने जा रहा है। आम दिनों की तरह ही पूरी सक्रियता से कोरोना के मरीजों की जांच और इलाज की प्रक्रिया जारी रहेगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Doctor Strike December 11 Explained; Why Doctor Are Going On Strike? Everything You Need To Know About Ayurveda Surgery Row


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33YnZav
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: सरकार के किस फैसले के खिलाफ हड़ताल पर जा रहे डॉक्टर? क्या आज इलाज नहीं होगा? कोरोना मरीजों का क्या होगा?
सरकार के किस फैसले के खिलाफ हड़ताल पर जा रहे डॉक्टर? क्या आज इलाज नहीं होगा? कोरोना मरीजों का क्या होगा?
https://i9.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/09/doctors-strike-1_1607494433.gif
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_380.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_380.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy