अपनापन ही परिवार का धर्म है, घर में भले ही कितने भी वाद-विवाद होते हैं, लेकिन एकता बनाए रखें

https://ift.tt/3lTkdWa कहानी- घटना तब की है, जब महाभारत में दुर्योधन की वजह से पांडवों को वन में रहना पड़ रहा था। उस समय एक दिन पांडवों के...

https://ift.tt/3lTkdWa

कहानी- घटना तब की है, जब महाभारत में दुर्योधन की वजह से पांडवों को वन में रहना पड़ रहा था। उस समय एक दिन पांडवों के पास कौरव सैनिक आए और उन्होंने कहा, 'हमारे युवराज दुर्योधन को गंधर्व राजा ने बंदी बना लिया है। कर्ण मैदान छोड़कर भाग गए हैं। कृपया आप हमारी रक्षा कीजिए।'

भीम और अर्जुन ने सैनिकों की बात सुनी तो वे खुश हो गए। उन्होंने कहा कि अच्छा दुर्योधन की वजह से हम वनवास काट रहे हैं, आज उसे गंधर्व राजा ने बंदी बना लिया।

युधिष्ठिर ने भीम-अर्जुन को आदेश दिया, 'तुम दोनों जाओ और दुर्योधन की रक्षा करो, उसे कैद से मुक्त कराओ।'

दोनों भाइयों ने युधिष्ठिर से कहा, भैया ये कैसा आदेश है? दुर्योधन हमारा शत्रु है। वह हमारे लिए हमेशा परेशानियां बढ़ाता है, हमें मारने के लिए षड़यंत्र रचता रहता है, फिर भी आप उसकी मदद करने के लिए आदेश दे रहे हैं।'

युधिष्ठिर ने कहा, 'हम पांच भाई हैं और वे सौ भाई हैं। हमारा एक ही कुटुंब है। हमारे परिवार में मतभेद है, वो बात ठीक है, लेकिन अगर हमारी शत्रुता किसी बाहर वाले से है, तो हम 105 भाई हैं। अपनापन ही परिवार का धर्म है इसलिए हमें दुर्योधन की मदद करनी चाहिए।'

युधिष्ठिर का आदेश मिलने के बाद अर्जुन और भीम ने गंधर्वों से युद्ध करके दुर्योधन को उनकी कैद से आजाद कराया।

सीख - बाहरी लोगों से मुकाबला करते समय परिवार की एकता बनी रहनी चाहिए, यही अपनापन है। परिवार के लोगों में आपसी मतभेद हों, तो बात करके उन्हें निपटा लेना चाहिए। लेकिन, बाहरी लोगों के लिए पूरे परिवार को एक साथ रहना चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, family management tips by pandit vijayshankar mehta, mahabharata story from mahabharata


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lQZp1o
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: अपनापन ही परिवार का धर्म है, घर में भले ही कितने भी वाद-विवाद होते हैं, लेकिन एकता बनाए रखें
अपनापन ही परिवार का धर्म है, घर में भले ही कितने भी वाद-विवाद होते हैं, लेकिन एकता बनाए रखें
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/_1607237338.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_34.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/blog-post_34.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy