मलेशिया ने देश के 70% लोगों के लिए वैक्सीन का ऑर्डर दिया, बहरीन ने चीन की वैक्सीन को मंजूरी दी

https://ift.tt/3alb3Qn दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.26 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5.08 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख ...

https://ift.tt/3alb3Qn

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.26 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5.08 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहिदीन यासीन ने रविवार को देश की 70% आबादी के लिए वैक्सीन खरीदने का आदेश दिया। यासीन ने लोकल मीडिया से कहा- मैंने हेल्थ और साइंस मिनिस्ट्री को देश के लिए ज्यादा वैक्सीन लाने पर बात करने को कहा है। मलेशिया ने 30% लोगों के लिए ही वैक्सीन का आर्डर दिया है। फाइजर वैक्सीन के 1.28 करोड़ डोज लेने के लिए सौदा तय किया है। अब यह एस्ट्रेजेनेका की कोवैक्सिन खरीदेगा। बीते 24 घंटे में यहां 1229 संक्रमित सामने आए। इसके साथ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 83 हजार के पार हो गया है।

इस बीच बहरीन ने चीन की फार्मा कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इसने टीका लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 18 साल से ज्यादा लोग फ्री में वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। सिनोफार्म की इस वैक्सीन की मिस्र, बहरीन और जॉर्डन में तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। देश में अब तक 89 हजार 143 लोग संक्रमित मिले हैं और 348 लोगों की मौत हुई है।

रूस में संक्रमितों का आंकड़ा 26 लाख के पार

रूस में बीते 24 घंटे में 28 हजार 80 संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 26 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं और 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हैं। यहां की राजधानी मॉस्को में बीते 24 घंटे में 75 संक्रमितों की मौत हुई है। इन सभी में पहले निमोनिया पाया गया था। बाद में जांच करने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। रविवार को इन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब तक यहां मरने वाले की संख्या 9945 हो गई है। मॉस्को में अब तक 6 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में पिछले हफ्ते से वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है।

रूस की राजधानी मॉस्को की एक प्रदर्शनी में सैनिटाइजेशन से जुड़े कामों का जायजा लेते हेल्थ डिपार्टमेंट के स्टाफ।

इजराइल तय समय से पहले शुरु कर सकता है वैक्सीनेशन
इजराइल अपना वैक्सीनेशन प्रोग्राम तय समय से पहले शुरू कर सकता है। यहां के हेल्थ मिनिस्टर युली एडेलस्टीन ने रविवार को कहा- पहले वैक्सीनेशन के लिए 27 दिसंबर का समय तय किया गया था। हालांकि, वैक्सीनेशन सेंटर्स पर तैयारियां करीब पूरी हो चुकी है। ऐसे में हम अगले महीने से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू कर सकते हैं। फर्स्ट स्टेज में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इजराइल में बीते हफ्ते फाइजर की वैक्सीन की पहली खेप पहुंची है। इजराइल में अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 2990 मौतें हुईं हैं।

ब्रिटेन में 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा मामले
ब्रिटेन में 24 घंटे में 18 हजार 447 मामले सामने आए और 144 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 18 लाख के पार हो गया है। यहां अब 64 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। देश के कई इलाकों में नए मामले बढ़े हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के चीफ ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को चिट्‌ठी लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से 23 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच क्रिसमस की छुट्टियां में पाबंदियां सख्ती से लागू कराने के लिए कहा।

ब्रिटेन के लंदन में कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए कैंप में जाती नेशनल हेल्थ सर्विस स्टाफ।

न्यूजीलैंड में विदेशी कैदियों की मुश्किलें बढ़ी
न्यूजीलैंड में विदेशी कैदियों की मुश्किलें बढ़ गई है। रिहाई के 10 महीने पूरे होने के बाद भी उन्हें वापस उनके देश नहीं भेजा जा सका है। फ्लाइट्स कम होने की वजह से ऐसा हुआ है। 8 दिसंबर तक करीब 15 ऐसे कैदी देश में मौजूद थे। मार्च में एयर न्यूजीलैंड ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स 95% तक कम कर दी थी। देश के इमिग्रेशन मिनिस्टर क्रिस फाफोई ने रविवार को इसकी जानकारी दी। न्यूजीलैंड में अब तक 2096 संक्रमित मिले हैं और 25 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 16,737,267 306,459 9,724,439
भारत 9,884,716 143,393 9,387,608
ब्राजील 6,901,990 181,419 5,982,953
रूस 2,653,928 46,941 2,106,235
फ्रांस 2,376,852 57,911 176,995
ब्रिटेन 1,849,403 64,170 N/A
इटली 1,843,712 64,520 1,093,161
तुर्की 1,836,728 16,417 1,603,780
स्पेन 1,741,439 47,624 N/A
अर्जेंटीना 1,498,160 40,766 1,335,317

(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37fJRQT
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: मलेशिया ने देश के 70% लोगों के लिए वैक्सीन का ऑर्डर दिया, बहरीन ने चीन की वैक्सीन को मंजूरी दी
मलेशिया ने देश के 70% लोगों के लिए वैक्सीन का ऑर्डर दिया, बहरीन ने चीन की वैक्सीन को मंजूरी दी
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/14/5-days-death-2_1607916299.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/70.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/70.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy