आठ फेज में हुए चुनाव की काउंटिंग आज, पहली बार 6 पार्टियों ने साथ मिलकर लड़ा चुनाव

https://ift.tt/3hcboGq जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DCC) चुनाव के लिए आज काउंटिंग होगी। आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पहली बार हुए चुन...

https://ift.tt/3hcboGq

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DCC) चुनाव के लिए आज काउंटिंग होगी। आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पहली बार हुए चुनाव हुए। गुपकार अलायंस के तहत 6 पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। सभी 20 जिला मुख्यालयों पर काउंटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

जम्मू-कश्मीर में DDC की 280, वार्ड की 234 और पंच-सरपंच की 12,153 सीटों के लिए 8 फेज में चुनाव हुए थे। इनमें 51% वोटिंग हुई थी। आज बैलेट बॉक्स खुलते ही तमाम प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आने लगेगा। 28 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग हुई थी, जबकि 19 दिसंबर को 8वें और आखिरी फेज की वोटिंग हुई थी।

सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होंगे
जम्मू-कश्मीर के राज्य निर्वाचन आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि मतगणना के लिए सभी 20 जिला मुख्यालयों पर जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम होंगे, ताकि काउंटिंग में किसी तरह की बाधा न पड़े। उन्होंने कहा, ''रिटर्निंग अधिकारी हर DDC सीट की काउंटिंग प्रोसेस का प्रभारी होगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।

किस फेज में कितने वोट पड़े?

पहला फेज : 51.79%
दूसरा फेज: 48.62%
तीसरा फेज: 50.53%
चौथा फेज: 50.08%
पांचवां फेज: 51.20%
छठा फेज: 51.51%
सातवां फेज: 57.22%
आठवां फेज: 51.5%

भाजपा को कामयाबी की उम्मीद, गुपकार को मिलेगी कड़ी टक्कर
जम्मू-कश्मीर के इतिहास में यह पहली बार है, जब 6 प्रमुख पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। आर्टिकल 370 हटने के बाद इन पार्टियों ने मिलकर गुपकार अलायंस बनाया है। इसमें डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस, महबूबा मुफ्ती की अगुआई वाली पीडीपी के अलावा सज्जाद गनी लोन की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट और माकपा की स्थानीय इकाई शामिल है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के मुताबिक, गुपकार अलायंस कश्मीर में ताकतवर है, जबकि भाजपा की स्थिति जम्मू में काफी मजबूत है।

2018 में हुआ था आखिरी चुनाव
इसके पहले नवंबर-दिसंबर 2018 में पंचायत चुनाव हुआ था। उसमें 33 हजार 592 पंच सीटों पर 22 हजार 214 प्रत्याशी और 4,290 सरपंच पदों पर 3,459 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। बाकी सीटें खाली रह गई थी, जहां अब उपचुनाव हुए हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो 19 दिसंबर की है। कश्मीर में वोटिंग के दौरान लाइन में खड़े वोटर्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mDE1NF
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: आठ फेज में हुए चुनाव की काउंटिंग आज, पहली बार 6 पार्टियों ने साथ मिलकर लड़ा चुनाव
आठ फेज में हुए चुनाव की काउंटिंग आज, पहली बार 6 पार्टियों ने साथ मिलकर लड़ा चुनाव
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/untitled-10_1608570365.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/6_49.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/6_49.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy