माउंट आबू में छठे दिन जमी बर्फ, 40 सबसे ठंडे शहरों में 5 MP के; बिहार के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

https://ift.tt/2WwMUOE उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने अब मैदानी इलाकों को भी कंपकंपाना शुरू कर दिया है। राजस्थान के माउंट में लगातार छठे द...

https://ift.tt/2WwMUOE

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने अब मैदानी इलाकों को भी कंपकंपाना शुरू कर दिया है। राजस्थान के माउंट में लगातार छठे दिन बर्फ जमी रही। यहां तापमान माइनस 1.4 डिग्री दर्ज किया गया।

चूरू में पारा माइनस 0.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। देश के सबसे ज्यादा ठंडे शहरों में 5 मध्यप्रदेश के शामिल हैं। एमपी की राजधानी भोपाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा बिहार के 26 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। कड़कड़ाती ठंड पर पढ़िए सात राज्यों से रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश: भोपाल सहित पूरा प्रदेश सर्दी से ठिठुरा

उत्तर पूर्व से मध्यप्रदेश की तरफ आ रही बर्फीली हवाओं से राजधानी भोपाल समेत पूरा प्रदेश ठिठुर गया है। यहां शीतलहर जैसी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल में रात का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। यहां 0.1 डिग्री तापमान और कम होता तो शीतलहर मानी जाती। हालात यह हैं कि देश के 40 सबसे ठंडे शहरों में एमपी के 5 शहर शामिल हैं। जबलपुर, सागर और गुना जिलों में शीतलहर चली, धार और राजगढ़ जिलों में कोल्ड डे रहा।

मध्यप्रदेश के गुना के मधुसूदनगढ़ में कार की छत पर जमी बर्फ।

राजस्थान: माइनस में गया पारा, पड़ रही कड़कड़ाती ठंड

राजस्थान में लगातार तीसरे दिन रात का पारा माइनस में दर्ज हुआ। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री और चूरू में - 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में घना कोहरा छाने के आसार हैं। ज्यादातर शहरों में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ा। हालांकि, रात होते-होते गलन महसूस होने लगी।

राजस्थान के माउंट आबू में पारा माइनस 1.4 डिग्री होने के बाद बर्फ जमने लगी है।

बिहार: पटना में पारा 6 डिग्री लुढ़का पारा

पटना सहित बिहार के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पटना सहित कई शहरों में कोल्ड डे जैसे हालात भी बन रहे हैं। मौसम का मिजाज यूं ही बना रहा और अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आई, तो कोल्ड डे घोषित हो सकता है। उत्तर पश्चिम और पश्चिम की ओर से चलने वाली सर्द हवाएं बिहार में प्रवेश कर गई हैं, जिनकी रफ्तार 15 से 20 किमी प्रतिघंटे तक है।

बिहार के बेगूसराय में पारा 7 डिग्री पर पहुंच गया है, फोटो सुबह के समय छाई धुंध का है।

नई दिल्ली: NCR में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर रुक नहीं रहा। शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में ठंड ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने के बाद भी सुबह और शाम को सर्दी ने लोगों को कंपा दिया। दिल्ली के लोधी रोड में सुबह मौसम विभाग ने 3,3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया है, जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री कम है। दिल्ली का औसत तापमान 3,9 दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। दिल्ली के आया नगर में 3.4, दिल्ली के सफदरजंग में 3.9, जाफरपुर में 4.6, पालम में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश: ऊना में न्यूनतम तापमान शून्य पर पहुंचा

प्रदेश के 12 शहरों का तापमान जमाव बिंदु और उससे नीचे चला गया है। मनाली, केलांग, कल्पा, सुंदरनगर, मंडी, भुंतर, सोलन और चंबा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछली रात हिमाचल में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और सिरमौर के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इससे इन क्षेत्रों में 500 मीटर विजिबिलिटी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।

पंजाब: रात को सर्दी की थर्ड डिग्री; जालंधर सहित 6 जिले 30 से नीचे

पंजाब के अमृतसर का पारा 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं फिरोजपुर में 1.0 और पठानकोट में 2.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मोहाली में रात का पारा 6.6 व चंडीगढ़ का 4.3 रहा है। शहरों में लुधियाना सबसे ठंडा रहा यहां पीएयू के मुताबिक पारा 0.2 डिग्री रहा। जेएंडके में श्रीनगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहां डल झील भी जम गई है। दिल्ली में सीजन का सबसे कम पारा 3.9 डिग्री रहा।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में धूप से बचने के लिए धूप सेंकते श्रद्धालु।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में दिन का पारा 20.3 डिग्री, बारिश की संभावना

रातें ठंडी हैं लेकिन दिन में अच्छी धूप निकल रही है जिससे पारा दिनों दिन चढ़ रहा है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। उससे बारिश होने की संभावना है। इसके बाद दिन और रात का तापमान गिरेगा। गहरी धुंध छा सकती है।

चंडीगढ़ के बॉटेनिकल गार्डन के पास खड़ी एक कार के शीशे पर जमी ओस। (फोटो : अश्वनी राणा)


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लेह में शून्य टेम्परेचर पर बर्फ जमने के बाद आइस हॉकी के खिलाड़ियों ने खेल का लुत्फ उठाया।


from Dainik Bhaskar /national/news/6-days-of-snow-in-mount-abu-5-mp-in-40-coldest-cities-cold-alert-in-26-districts-of-bihar-128032083.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: माउंट आबू में छठे दिन जमी बर्फ, 40 सबसे ठंडे शहरों में 5 MP के; बिहार के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
माउंट आबू में छठे दिन जमी बर्फ, 40 सबसे ठंडे शहरों में 5 MP के; बिहार के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/20/leh1_1608433149.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/40-5-mp-26.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/40-5-mp-26.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy