नए साल से पहले अच्छी खबर, 24 घंटे में सिर्फ 16 हजार नए संक्रमित मिले, यह बीते 188 दिनों में सबसे कम

https://ift.tt/3aOJfnv देश में कोरोना के आंकड़े और राहत देने वाले हो गए हैं। सोमवार को सिर्फ 16 हजार संक्रमितों की पहचान हुई। 72 केस आए। यह ...

https://ift.tt/3aOJfnv

देश में कोरोना के आंकड़े और राहत देने वाले हो गए हैं। सोमवार को सिर्फ 16 हजार संक्रमितों की पहचान हुई। 72 केस आए। यह आंकड़ा 23 जून के बाद सबसे कम है। तब 15 हजार 656 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 24 हजार 822 मरीज ठीक हो गए। 250 मरीजों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 9011 की गिरावट आई। अब सिर्फ 2.67 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक कुल 1.02 करोड़ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 98.06 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.48 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

केंद्र की न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए राज्यों को हिदायत
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर नजर रखने के लिए कहा है। गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से लिखे इस पत्र में कहा गया है कि देश में कोरोना के नए केस और एक्टिव केस की संख्या घट रही है। इसलिए सावधानी की और भी जरूरत है। मंत्रालय ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो लोकल स्तर पर एडमिनिस्ट्रेशन नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगा सकते हैं।

मंत्रालय ने और क्या कहा?

  • कोविड-19 मरीजों के सर्विलांस के लिए लागू की गई गाइडलाइन की अवधि 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी गई है।
  • कंटेनमेंट जोन में सावधानी बरती जाए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कोरोना के नए स्ट्रेन को भी आने से रोकने के लिए सर्विलांस जरूरी है।
  • NEGVAC ने वैक्सीनेशन के लिए प्रियॉरिटाइजेशन तैयार किया है। हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 50 साल के ऊपर और 50 साल से कम उन लोगों को जिन पर कोरोना का ज्यादा खतरा है उन्हें पहले वैक्सीन दी जाएगी।
  • ऐसे लोगों का डेटा फाइनल करके अपलोड करें।
  • वैक्सीन के स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन, सिक्योरिटी समेत अन्य व्यवस्था पूरी कर लें।
  • मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराएं।

कोवीशील्ड की 5 करोड़ डोज तैयार है
कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड तैयार करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने कहा है कि कंपनी ने अभी कोवीशील्ड (Covishield) के 4-5 करोड़ डोज स्टॉक में रखे हैं। वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए कुछ दिन में मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद केंद्र को तय करना है कि कितने डोज और कितनी जल्दी चाहिए। पूनावाला ने कहा कि हमारी कंपनी जुलाई 2021 तक 30 करोड़ डोज तक तैयार कर लेगी।

क्या कहना पूनावाला ने?
भारत कोवैक्स (COVAX) का हिस्सा है। हम जो भी तैयार करेंगे उसका 50% हिस्सा भारत के लिए होगा।
भारत की जनसंख्या काफी ज्यादा है। इसलिए मुझे लगता है कि अब तक हमने जो 5 करोड़ डोज तैयार किया है वो सबसे पहले भारत के लोगों को ही लगाया जाए।
2021 के शुरूआती 6 महीने वैक्सीन की शॉर्टेज रहेगी। इसमें कोई भी मदद नहीं कर सकता है। लेकिन इसके बाद अगस्त-सितंबर तक वैक्सीन सप्लाई सही हो जाएगी।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड-19 मरीजों के सर्विलांस के लिए लागू की गई गाइडलाइन की अवधि 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी है।
  • न्यू ईयर पर भीड़ और पार्टी रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने 31 दिसंबर की शाम 6 बजे से पूरे शहर में धारा-144 लागू करने का फैसला लिया है। ये 1 जनवरी की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान बगैर किसी जरूरी काम के घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी।
  • कर्नाटक के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने बताया कि एक जनवरी से राज्य में 10वीं और 12वीं के छात्रों के क्लास शुरू हो जाएंगे।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां सोमवार को 564 लोग संक्रमित पाए गए। 959 लोग ठीक हुए और 21 की मौत हो गई। अब तक 6.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.06 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 474 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6297 मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 876 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1090 लोग ठीक हुए और नौ की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 39 हजार 228 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 25 हजार 782 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3572 मरीजों की मौत हो चुकी है। 9874 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां सोमवार को 810 लोग संक्रमित पाए गए। 1016 लोग ठीक हुए और छह की मौत हो गई। अब तक 2.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4288 मरीजों की मौत हो चुकी है। 10 हजार 123 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
राज्य में सोमवार को 798 नए मामले सामने आए। 1206 लोग ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 3.06 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, 2677 की मौत हो चुकी है, जबकि 10 हजार 742 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में सोमवार को 2498 नए केस मिले। 4501 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 19.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18.11 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 57 हजार 159 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 49 हजार 305 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर मुंबई की जुहू चौपाटी की है। वीकेंड में उमड़ी इस भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई। हालांकि, सरकार ने नए साल पर यहां सख्ती बढ़ाई है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-29-december-2020-128064549.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: नए साल से पहले अच्छी खबर, 24 घंटे में सिर्फ 16 हजार नए संक्रमित मिले, यह बीते 188 दिनों में सबसे कम
नए साल से पहले अच्छी खबर, 24 घंटे में सिर्फ 16 हजार नए संक्रमित मिले, यह बीते 188 दिनों में सबसे कम
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/29/corona-f_1609208846.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/24-16-188.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/24-16-188.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy