राहत की खबर, 24 घंटे में करीब 13 हजार एक्टिव केस कम हुए, इनकी कुल संख्या घटकर 3.38 लाख रह गई

https://ift.tt/37jwNtT देश में कोरोना के एक्टिव केसों (इलाज करा रहे मरीज) में इस महीने अब तक 96 हजार 444 की कमी आई है। इनकी संख्या अब सिर्फ...

https://ift.tt/37jwNtT

देश में कोरोना के एक्टिव केसों (इलाज करा रहे मरीज) में इस महीने अब तक 96 हजार 444 की कमी आई है। इनकी संख्या अब सिर्फ 3.38 लाख रह गई है। सोमवार को 12 हजार 892 एक्टिव केस कम हो गए। यह इस महीने की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। 7 दिसंबर को 13 हजार 476 एक्टिव केस कम हुए थे।

देश में सोमवार को 21 हजार 791 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। 34 हजार 313 ठीक हो गए और 353 की मौत हो गई। अब तक 99.06 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 94.21 लाख ठीक हो गए और 1.43 लाख की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • मध्यप्रदेश में 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की रेगुलर क्लासेस लगेंगी। यह फैसला बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 9वीं और 11वीं की कक्षाएं शुरू करने का फैसला जिला प्रशासन पर छोड़ दिया गया है। पहली से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। यह फैसला एमपी बोर्ड और CBSE स्कूलों पर लागू होगा।
  • हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में नाइट कर्फ्यू 5 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। शादी और अन्य कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा 50 लोगों के शामिल होने का नियम भी लागू रहेगा। यहां करीब सात हजार कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य की आबादी 73 लाख है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 8% है।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां सोमवार को 1376 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2854 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 8 हजार 830 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 15 हजार 247 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 83 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं।

2. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 1058 केस आए। यह बीते 27 दिनों में नए मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 17 नवंबर को 922 केस आए थे। राज्य में 1084 मरीज ठीक हो गए, जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक 2 लाख 24 हजार 636 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 8 हजार 421 ठीक हो गए, जबकि 3 हजार 412 की मौत हो गई। अभी 12 हजार 803 का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां सोमवार को 1120 लोग संक्रमित पाए गए। 1389 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 28 हजार 803 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12 हजार 918 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 11 हजार 703 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 4182 की मौत हो चुकी है।

4. राजस्थान
यहां सोमवार को 1250 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1631 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 92 हजार 539 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16 हजार 200 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 73 हजार 784 लोग ठीक हो चुके हैं, 2555 की मौत हो चुकी है।

5. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 2949 लोग संक्रमित पाए गए। 4610 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 83 हजार 365 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 72 हजार 383 मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 लाख 61 हजार 615 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 48 हजार 269 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-15-december-2020-128014943.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: राहत की खबर, 24 घंटे में करीब 13 हजार एक्टिव केस कम हुए, इनकी कुल संख्या घटकर 3.38 लाख रह गई
राहत की खबर, 24 घंटे में करीब 13 हजार एक्टिव केस कम हुए, इनकी कुल संख्या घटकर 3.38 लाख रह गई
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/15/14-days-case1_1608002463.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/24-13-338.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/24-13-338.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy