जब शाही परिवार के राजा-रानी के बीच तलाक की घोषणा हुई थी, दुनियाभर में 1 अरब लोगों ने इनकी शादी देखी थी

https://ift.tt/37Hx8FE 1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना के तलाक की घोषणा हुई थी। उस समय के ...

https://ift.tt/37Hx8FE

1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना के तलाक की घोषणा हुई थी। उस समय के ब्रिटिश पीएम जॉन मेजर ने दोनों के अलग होने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद 28 अगस्त 1996 को दोनों का तलाक हो गया।

24 फरवरी 1981 को डायना और प्रिंस चार्ल्स की सगाई हुई थी। सगाई में डायना ने जो अंगूठी पहनी थी, उसकी कीमत उस समय 30 हजार पाउंड थी, जिसमें एक नीलम और 14 हीरे जड़े थे। 29 जुलाई 1981 को उनकी शादी हुई। उनकी शादी की ड्रेस डेविड और एलिजाबेथ इमैनुएल ने डिजाइन की थी। इसमें 24 फीट की चुनरी थी, जिसे हाथीदांत से बने टाफेटा और एंटीक लेस से सजाया गया था। शादी के वक्त डायना की उम्र 20 साल थी।

प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी को टीवी पर दुनियाभर में 1 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा। जबकि, कैथेड्रल से लेकर बर्मिंघम पैलेस के सामने तक 6 लाख लोग जमा हो गए। शादी से एक साल के भीतर ही 21 जून 1982 को उन्होंने अपनी पहली संतान प्रिंस विलियम्स को जन्म दिया। 15 सितंबर 1984 को प्रिंस विलियम्स को उनका भाई मिला। नए बच्चे का नाम रखा गया हेनरी, हालांकि बाद में उन्हें प्रिंस हैरी के नाम से जाना जाने लगा।

प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी को दुनियाभर में 1 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा था।

शादी के कुछ सालों बाद ही प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स के बीच रिश्ते खराब होने लगे। 1992 में जब प्रिंसेस डायना भारत दौरे पर आईं, तब उन्होंने ताजमहल के सामने अकेले बैठकर तस्वीर खिंचवाई थी। 28 अगस्त 1996 को दोनों का तलाक हो गया। तलाक के एक साल बाद ही 31 अगस्त 1997 में एक रोड एक्सीडेंट में डायना की मौत हो गई। जबकि, अप्रैल 2005 में प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली।

आज ही सोनिया गांधी का जन्म हुआ था
9 दिसंबर 1946 को सोनिया गांधी का जन्म हुआ। उनका असली नाम एंटोनिया माइनो था। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए सोनिया कैम्ब्रिज पहुंचीं। यहां 1965 में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। 1968 में दोनों की शादी हुई। 1991 में राजीव गांधी की हत्या हो गई। उनकी हत्या के 7 साल बाद 1998 में सोनिया कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और 1999 में पहली बार अमेठी से लोकसभा सांसद चुनी गईं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस में सिर्फ एक ही सीट जीत सकी है और वो सीट है रायबरेली, जहां से सोनिया गांधी चुनी गई हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 25 फरवरी 1968 को सोनिया से शादी की थी।

भारत और दुनिया में 9 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1625: हॉलैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1758: भारत में मद्रास का 13 महीनों तक चलने वाला युद्ध शुरू हुआ।
  • 1762: ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को मंजूर किया।
  • 1873: हिज एक्सेलेंसीजार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की नींव रखी।
  • 1898: बेलूर मठ की स्थापना।
  • 1910: फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
  • 1917: जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने येरुशलम पर कब्जा किया।
  • 1924: हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि हुई।
  • 1931: जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
  • 1941: चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
  • 1946: संविधान सभा की पहली बैठक नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल हॉल में हुई।
  • 1947: फ्रांसीसी मजदूर संघ ने हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की।
  • 1971: लिबरेशन वॉर के दौरान भारतीय सेना ने हवाई अभियान मेघना हेली ब्रिज छेड़ा था।
  • 1998: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज से 1994 में श्रीलंका दौरे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।
  • 2001: यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • 2001: तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 की जान गई।
  • 2002: जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
  • 2006: पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ-3 गजनवी’ का परीक्षण किया।
  • 2007: पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया।
  • 2008: इसरो ने यूरोप के उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सैटेलाइट बनाया।
  • 2012: मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
  • 2013: इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Aaj Ka Itihas India World December 9 Update | Sonia Gandhi Antonia Maino Birthday, Charles And Diana Divorce


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VWVTYS
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: जब शाही परिवार के राजा-रानी के बीच तलाक की घोषणा हुई थी, दुनियाभर में 1 अरब लोगों ने इनकी शादी देखी थी
जब शाही परिवार के राजा-रानी के बीच तलाक की घोषणा हुई थी, दुनियाभर में 1 अरब लोगों ने इनकी शादी देखी थी
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/08/15-r_1607413632.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/1_8.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/12/1_8.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy