https://ift.tt/3o1Png7 क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट ग्रुप ने सोनी कंपनी के सभी डिवीजन खरीद लि...
https://ift.tt/3o1Png7
क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट ग्रुप ने सोनी कंपनी के सभी डिवीजन खरीद लिए हैं। सोशल मीडिया के अलावा कई वेबसाइट्स ने भी सोनी कंपनी के बिकने की खबर पब्लिश की।
#Microsoft acquires #Sony : Reports. The deal is reportedly worth 130 billion dollars.
EN 24 वेबसाइट की खबर में बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट ने 130 बिलियन डॉलर में सोनी कंपनी को खरीदा है।
और सच क्या है ?
इंटरनेट पर हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी खबर नहीं मिली, जिससे पुष्टि होती हो कि माइक्रोसॉफ्ट ने सोनी कंपनी खरीदी है।
सोनी और माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल चेक करने पर ऐसा कोई अपडेट नहीं मिला, जिससे सोनी कंपनी के बिकने की पुष्टि होती हो।
अलग-अलग कीवर्ड सर्च कर हमने ये पता लगाना शुरू किया कि आखिर सोनी कंपनी के बिकने का दावा सबसे पहले कहां हुआ। EN24 की जिस खबर में सोनी के बिकने का दावा किया गया है, उसमें दावे का सोर्स माइक्रोसॉफ्टर्स नाम की स्पैनिश वेबसाइट की रिपोर्ट को बताया गया है।
माइक्रोसॉफ्टर्स वेबसाइट पर हमने माइक्रोसॉफ्ट और सोनी के बीच हुई डील की रिपोर्ट पढ़ी। रिपोर्ट के अंत में लिखा है - Feliz Día de los Inocentes! । इसका इंग्लिश ट्रांसलेशन है - Happy Day of the Innocents।
पड़ताल के दौरान हमें पता चलता कि ‘Day of the Holy Innocents’ 28 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन लोगों को मूर्ख बनाने की परंपरा है। ठीक अप्रैल फूल की तरह। माइक्रोसॉफ्टर वेबसाइट पर सोनी कंपनी के बिकने की खबर भी 28 दिसंबर को पब्लिश हुई है।
मतलब साफ है कि वेबसाइट पर सोनी कंपनी के बिकने वाले दावे को एक मजाक के रूप में पब्लिश किया गया था। जबकि, सोशल मीडिया पर इसे सच मानकर शेयर किया जाने लगा।
Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: माइक्रोसॉफ्ट ने 130 बिलियन डॉलर में खरीदी सोनी कंपनी? पड़ताल में सामने आया सच
माइक्रोसॉफ्ट ने 130 बिलियन डॉलर में खरीदी सोनी कंपनी? पड़ताल में सामने आया सच
Loaded All PostsNot found any postsVIEW ALLReadmoreReplyCancel replyDeleteByHomePAGESPOSTSView AllRECOMMENDED FOR YOULABELARCHIVESEARCHALL POSTSNot found any post match with your requestBack HomeSundayMondayTuesdayWednesdayThursdayFridaySaturdaySunMonTueWedThuFriSatJanuaryFebruaryMarchAprilMayJuneJulyAugustSeptemberOctoberNovemberDecemberJanFebMarAprMayJunJulAugSepOctNovDecjust now1 minute ago$$1$$ minutes ago1 hour ago$$1$$ hours agoYesterday$$1$$ days ago$$1$$ weeks agomore than 5 weeks agoFollowersFollowTHIS PREMIUM CONTENT IS LOCKEDSTEP 1: Share to a social networkSTEP 2: Click the link on your social networkCopy All CodeSelect All CodeAll codes were copied to your clipboardCan not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
COMMENTS