छह हफ्तों की गिरावट के बाद कोरोना के मामलों में तेजी आई, मौत का आंकड़ भी बढ़ा

https://ift.tt/3kgeF7k देश में कोरोना के केसों में फिर एक बार तेजी देखी जा रही है। मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बीते हफ्ते 3 लाख 24 हजार 542...

https://ift.tt/3kgeF7k

देश में कोरोना के केसों में फिर एक बार तेजी देखी जा रही है। मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बीते हफ्ते 3 लाख 24 हजार 542 केस आए। यह उससे पहले वाले हफ्ते के मुकाबले 5176 ज्यादा रहे। इससे पहले छह हफ्तों से नए केस में गिरावट दर्ज की जा रही थी। मौत का आंकड़ा भी लगातार कम हो रहा था, लेकिन पिछले हफ्ते 4011 मौत हुईं। इसमें इससे पहले वाले हफ्ते के मुकाबले 422 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बीते हफ्ते 5176 मामले ज्यादा आए, 422 मौतें ज्यादा हुईं

तारीख केस मौत
21 सितंबर-27 सितंबर 587725 7665
28 सितंबर-4 अक्टूबर 548836 7136
5 अक्टूबर-11 अक्टूबर 497118 6469
12 अक्टूबर-18 अक्टूबर 429947 5463
19 अक्टूबर-25 अक्टूबर 360708 4406
26 अक्टूबर-1 नवंबर 319366 3589
2 नवंबर-8 नवंबर 324542 4011

देश में रविवार को 46 हजार 660 केस आए। 48 हजार 369 मरीज ठीक हुए और 490 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक 85.53 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 79.15 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.26 लाख मरीजों की मौत हुई है और 5.09 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने रविवार को कहा कि अब महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। कोरोना के मामलों में गिरावट के चलते लॉकडाउन में छूट दी गई है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोरोना बिल्कुल समाप्त हो चुका है।
  • रेलवे ने पश्चिम बंगाल में 11 नवंबर से सब अर्बन सर्विसेज शुरू करने का फैसला लिया है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रेलवे 696 सब अर्बन ट्रेनों को शुरू करेगा।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में रविवार को कोरोना के 891 नए केस सामने आए। 688 मरीज ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 77 हजार 359 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 66 हजार 403 लोग ठीक हो चुके हैं, 3028 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7928 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
2. राजस्थान
राज्य में रविवार को 1872 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1813 मरीज ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 11 हजार 310 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 92 हजार 945 मरीज ठीक हो चुके हैं, 1989 की मौत हो चुकी है और 16 हजार 376 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. बिहार
रविवार को राज्य में 801 लोग संक्रमित पाए गए। 825 मरीज ठीक हुए और आठ मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 22 हजार 612 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2 लाख 14 हजार 736 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1144 लोगों की मौत हुई है और 6731 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 5585 संक्रमित मिले, 8232 ठीक हो गए और 125 की मौत हो गई। यहां अब तक 17 लाख 19 हजार 858 केस आ चुके हैं, 15 लाख 77 हजार 330 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 45 हजार 240 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
5. उत्तरप्रदेश
रविवार को राज्य में 2247 लोग संक्रमित पाए गए। 1858 लोग ठीक हुए और 26 की मौत हो गई। यहां अब तक 4 लाख 97 हजार 563 केस आ चुके हैं। इनमें से 4 लाख 67 हजार 108 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7206 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 23 हजार 249 मरीजों का इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रविवार को दिल्ली में भाजपा नेता विजय गोयल धरने पर बैठे। वे यहां पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन को नजरअंदाज किया गया। मंच पर बैठे गोयल (पीले कुर्ते में) का मास्क ही मुंह से नीचे सरका हुआ था।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-09-november-2020-127898159.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: छह हफ्तों की गिरावट के बाद कोरोना के मामलों में तेजी आई, मौत का आंकड़ भी बढ़ा
छह हफ्तों की गिरावट के बाद कोरोना के मामलों में तेजी आई, मौत का आंकड़ भी बढ़ा
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/09/fff_1604894605.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_887.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_887.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy