https://ift.tt/364ACRV उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही बैडमिंटन की पावर कोटिंग स्टीमर फैक्...
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही बैडमिंटन की पावर कोटिंग स्टीमर फैक्ट्री में बुधवार देर शाम अचानक तेज धमाका हो गया। इस धमाके में फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री कंकरखेड़ा निवासी कपिल गुगलानी की बतायी गई है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में यह फैक्ट्री रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में संचालित हो रही थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। बुधवार को फैक्ट्री में केसरगंज निवासी तौसीफ, मोहसिन और कालू में काम कर रहे थे। इस दौरान वहां ब्यालर तेज धमाके की आवाज के साथ फट गया। इस हादसे में तीनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
पड़ोसियों के घरों के शीशे भी टूटे
धमाके से पड़ोसी सागर के घर के शीशे भी टूट गए जिनकी चपेट में आकर सागर की चार साल की बेटी घायल हो गई। धमाका इतना तेज था कि आस पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। लोग डर कर अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। इस दौरान मलबे में दबे घायलों को बचाने के लिए भी लोग मौके की और दौड़े। जानकारी मिलने पर सीओ दौराला संजीव दीक्षित, एसीएम सुनीता सिंह और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। धमाके से फैक्ट्री की छत पर बिछी सीमेंट की चादर टूटकर दूर तक बिखर गई। मलबा आसपास के घरों में भी जा गिरा।
फैक्ट्री की जांच करने के बाद होगी कार्रवाई
सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि रिहायशी इलाके में फैक्टरी चल रही थी। हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं, तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री रिहायशी इलाके में कैसे चल रही थी इसकी जांच करायी जा रही है। अभी किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसीएम सुनीता सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के संबंध में संबधित विभागों से जानकारी मांगी जा रही है, पता लगाया जा रहा है कि यह फैक्ट्री मानकों के अनुसार चल रही थी या न हीं इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/363occN
via IFTTT
COMMENTS