https://ift.tt/3o5k17U क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई एक वृद्ध महिला की फोटो वायरल हो रही है। एक त...
https://ift.tt/3o5k17U
क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई एक वृद्ध महिला की फोटो वायरल हो रही है। एक तरफ जहां महिला के हौसले की तारीफ की जा रही है। वहीं कई यूजर इन्हें फर्जी किसान बता रहे हैं।
वायरल फोटो
दावा किया जा रहा है कि किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई ये महिला वही मशहूर बिलकिस दादी हैं, जो शाहीन बाग के प्रदर्शन में थीं। अभिनेत्री कंगना रनोट ने 27 नवंबर रात 10 बजे फोटो को इसी दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि, बाद में कंगना ने पोस्ट डिलीट कर लिया। कई सोशल मीडिया यूजर कंगना के इस दावे को सच मानकर शेयर कर रहे हैं।
और सच क्या है
वायरल फोटो में वृद्ध महिला एक झंडा हाथ में रखे दिख रही हैं। झंडे पर बहुमुखी में लिखे टेक्स्ट को गूगल ट्रांसलेट करने पर पता चला कि ये- भारतीय किसान यूनियन का झंडा है।
अलग-अलग कीवर्ड सर्च करने से भी इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। जिससे पता चल सके कि वायरल फोटो में दिख रही महिला कौन हैं।
दैनिक भास्कर ने शाहीन बाग आंदोलन से चर्चा में आईं बिलकिस दादी से संपर्क किया। बिलकिस बानो ने भास्कर से बातचीत में कहा- फोटो मेरी नहीं है। मैं तो पिछले एक हफ्ते से अपने घर से ही नहीं निकली। फिलहाल तो आंदोलन में जाने के बारे में नहीं सोचा। आगे देखते हैं।
साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फेक है। बिलकिस बानो ने खुद किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने वाली बात से इनकार कर दिया है।
https://ift.tt/3nApF1t एक सस्ती सिटी कम्यूटर बाइक को केवल दो लक्ष्यों के साथ बनाया जाता है - पहला आरामदायक राइड और दूसरा अच्छा माइलेज। अधिक...
Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: कंगना का आरोप- शाहीन बाग वाली दादी अब किसान बनकर प्रदर्शन में पहुंचीं, बिलकिस बानो ने भास्कर को बताया सच
कंगना का आरोप- शाहीन बाग वाली दादी अब किसान बनकर प्रदर्शन में पहुंचीं, बिलकिस बानो ने भास्कर को बताया सच
Loaded All PostsNot found any postsVIEW ALLReadmoreReplyCancel replyDeleteByHomePAGESPOSTSView AllRECOMMENDED FOR YOULABELARCHIVESEARCHALL POSTSNot found any post match with your requestBack HomeSundayMondayTuesdayWednesdayThursdayFridaySaturdaySunMonTueWedThuFriSatJanuaryFebruaryMarchAprilMayJuneJulyAugustSeptemberOctoberNovemberDecemberJanFebMarAprMayJunJulAugSepOctNovDecjust now1 minute ago$$1$$ minutes ago1 hour ago$$1$$ hours agoYesterday$$1$$ days ago$$1$$ weeks agomore than 5 weeks agoFollowersFollowTHIS PREMIUM CONTENT IS LOCKEDSTEP 1: Share to a social networkSTEP 2: Click the link on your social networkCopy All CodeSelect All CodeAll codes were copied to your clipboardCan not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
COMMENTS