https://ift.tt/3eOI6MR धनतेरस के दिन गुरुवार भोर से हजारों भक्तों ने मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी रूप का दर्शन करने के लिए लाइन लगा लिया। सु...
धनतेरस के दिन गुरुवार भोर से हजारों भक्तों ने मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी रूप का दर्शन करने के लिए लाइन लगा लिया। सुबह 6 बजे के बाद मंदिर का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी के साथ एलआईयू को भी लगाया गया है। एक बार मे पांच लोगों को ही दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। कंट्रोल में सीसीटीवी के जरिये भी नजर रखा जा रहा है।
आस्था के सामने कोरोना का भय ख़त्म होता दिखा
मां के दर्शन और खजाने के लिए भारत के कोने कोने से भक्त आते है। महंत रामेश्वर पूरी ने बताया कि बाहर लंबी लाइन बैरिकेडिंग में ही लगी है। हमारे दर्जनों वॉलेंटियर लगातार भक्तों की सुविधा में लगे है। उड़ीसा, मद्रास, मुंबई, दिल्ली, बिहार, गुजरात तमाम जगहों से भक्त आते है। आस्था के आगे कोरोना का भय मानो खत्म सा हो गया है।
मां के खजाने से भक्तों को लावा और सिक्का दिया जाता है
स्वर्णमयी स्वरूप का दर्शन साल में केवल धनतेरस से अन्नकूट तक ही होता। इन्ही दिनों में मां का खजाना भक्तों के बीच बंटता है। लावा और सिक्का घर मे रखने से अन्न और धन की कभी कमी नही होती है। थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। उड़ीसा से आई भक्त संध्या रानी ने बताया कि वो आठ सालों से लगातार आ रही है। मां आशीर्वाद से छोटी सी परचून की दुकान से दो और कास्मेटिक की दुकान भी खोल ली हूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35lQwYF
via IFTTT
COMMENTS