"वैक्सीन टूरिज्म" क्या है? टूर इंडस्ट्री वैक्सीन टूर ऑफर कर रही है, जानें इसके बारे में

https://ift.tt/3nSx8Jf प्रधानमंत्री ने कहा था कि आपदा को अवसर में बदलें। औरों का तो पता नहीं, लेकिन टूरिज्म इंडस्ट्री ने आपदा को अवसर में ब...

https://ift.tt/3nSx8Jf

प्रधानमंत्री ने कहा था कि आपदा को अवसर में बदलें। औरों का तो पता नहीं, लेकिन टूरिज्म इंडस्ट्री ने आपदा को अवसर में बदलने की तैयारी कर ली है। क्या आप वैक्सीन टूरिज्म के बारे में जानते हैं? जी हां “वैक्सीन टूरिज्म”, यह ट्रैवल इंडस्ट्री का नया इनोवेशन है। लेकिन तरीका पुराना है।

ट्रैवल एजेंसियों ने पहले भी आपदा को अवसर में बदला है। इससे पहले भी टूरिज्म इंडस्ट्री “डिजास्टर टूरिज्म” का तरीका ईजाद कर चुकी है। डिजास्टर टूरिज्म का आइडिया हिट हो गया था। डिजास्टर टूरिज्म में, टूरिज्म इंडस्ट्री ऐसी जगहों का टूर पैकेज ऑफर करती है, जहां कोई बड़ी आपदा आई हो। लेकिन क्या इसी तर्ज पर लाया गया वैक्सीन टूरिज्म का आइडिया? क्या नर्म पड़ी टूरिज्म इंडस्ट्री को यह आइडिया बूस्ट कर पाएगा? यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। अभी आप इसे समझ लीजिए।

क्या है वैक्सीन टूरिज्म?

वैक्सीन टूरिज्म यानी उन जगहों का टूर, जहां कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो सके। आप वहां जाएं, घूमें-फिरें, एक्सप्लोर करें और वैक्सीन का शॉट लेकर वापस आ जाएं। टूर का टूर और वैक्सीनेशन भी। है न कमाल का आइडिया? हां, यह अलग बात है कि इसे अफोर्ड करना सबके बस का नहीं होगा। यह पैकेज हाई इनकम कस्टमर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है।

कौन सी कंपनी इसे ऑफर कर रही है?

मुंबई स्थित जेम टूर एंड ट्रैवल कंपनी कोरोना वायरस वैक्सीन टूरिज्म पैकेज लेकर आई है। फिलहाल यह कंपनी अमेरिका का टूर ऑफर कर रही है। अमेरिका में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।

कंपनी का कहना है कि फाइजर वैक्सीन 12 दिसंबर से अमेरिका में लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए वह कुछ VVIP कस्टमर्स को वहां टूर पर ले जाएगी। इस टूर में वैक्सीन का शॉट भी शामिल है। यानी इस पैकेज के तहत आपको वैक्सीन भी लगाई जाएगी।

कितना आएगा खर्च और क्या है ऑफर?

कंपनी ने पैकेज की कीमत 1 लाख 75 हजार रखी है। इसमें मुंबई से न्यू-यॉर्क और न्यू-यॉर्क से मुंबई आने-जाने, 3 रात और 4 दिन ठहरने और वैक्सीन का खर्च शामिल है।

ट्रैवल कंपनी जेम, फाइजर की बनाई हुई वैक्सीन के दम पर, यह ऑफर कस्टमर्स के सामने रख रही है। कंपनी यह जानती है कि इस वैक्सीन की USP उसके इस ऑफर की USP भी बन सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फाइजर की वैक्सीन कोरोना से लड़ने के लिए 95% तक कारगर है।

पहले आओ-पहले पाओ

इस पैकेज को बुक करने के लिए कोई एडवांस डिपॉजिट नहीं देना है। कंपनी ने कहा है कि नॉर्मल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत कस्टमर्स वैक्सीन टूर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको मेल आईडी, फोन नंबर और पासपोर्ट की जरूरत होगी। लेकिन इस टूर पर लिमिटेड लोगों को ही ले जाया जा सकता है, इसलिए कंपनी उन्हें पहले मौका देगी जो पहले रजिस्ट्रेशन कर लेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
What is Vaccine Tourism? Which Travel Company Is Offering It? All You Need To Know


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/360XQt3
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: "वैक्सीन टूरिज्म" क्या है? टूर इंडस्ट्री वैक्सीन टूर ऑफर कर रही है, जानें इसके बारे में
"वैक्सीन टूरिज्म" क्या है? टूर इंडस्ट्री वैक्सीन टूर ऑफर कर रही है, जानें इसके बारे में
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/24/_1606224299.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_440.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_440.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy