लक्ष्मी रचनाशील, दानवीर, हर वक्त खुश रहने वाले लोगों के पास रहती हैं

https://ift.tt/38OnWkO दीपावली पर पूरे देश में मां लक्ष्मी की पूजा का अलग-अलग विधान है। जैसे, कहीं लक्ष्मी के साथ काली की पूजा होती है। कही...

https://ift.tt/38OnWkO

दीपावली पर पूरे देश में मां लक्ष्मी की पूजा का अलग-अलग विधान है। जैसे, कहीं लक्ष्मी के साथ काली की पूजा होती है। कहीं लक्ष्मी के साथ सरस्वती की पूजा होती है। कुछ जगहों पर कुबेर के साथ पूजा होती है। शास्त्रों के अनुसार, लक्ष्मी और सरस्वती की पूजा धन और ज्ञान दोनों का एक साथ होना है।

इसे सामान्य शब्दों में समझें कि अगर धन आएगा, तो उसे संभालने के लिए ज्ञान और विवेक की भी जरूरत पड़ेगी। बुद्धि के इस्तेमाल से धन को सही तरीके से खर्च करना भी आना चाहिए। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गंगा और समस्त देवी-देवताओं की पूजा सबसे प‌वित्र मानी जाती है।

इस दिन सुबह तेल से मालिश के बाद स्नान करने पर मां लक्ष्मी सारे दुख दर्द दूर कर देती हैं। दरअसल नरकासुर नाम के दानव ने देवलोक में देवताओं का जीना मुश्किल कर दिया था। मां लक्ष्मी ने इस राक्षस से बचने के लिए खुद को तिल के पौधे में छिपा लिया था। नरकासुर के वध के बाद ही मां लक्ष्मी इस पौधे से बाहर निकलीं। उन्होंने इस पौधे को वरदान दिया कि जो भी दीपावली के दिन तिल के तेल से मालिश कर स्नान करेगा, उसके समस्त दुख-दर्द दूर होंगे। ऋषि व्यास ने ‘व्यास विष्णु रूप:’ स्तुति में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने की वैज्ञानिक विधि बताई है।

इसके मुताबिक कुशल कर्मी, उत्तम व्यक्तित्व, मेहनती, हमेशा खुश रहने वाले और जो मुश्किल वक्त में दूसरों द्वारा की गई मदद को कभी नहीं भूलता है, शांत और रचनाशील जैसे गुणों से संपन्न लोगों के पास ही लक्ष्मी रहती हैं। ब्रह्म सूक्त में भी कहा गया है कि लक्ष्मी दानवीर, बुजुर्गों से परामर्श लेने वाले, अपने समय को बर्बाद नहीं करने वाले और अपने निर्णय में अडिग रहने वाले, घरों को साफ रखने वाले, अनाज की बर्बादी नहीं करने वाले लोगों के पास ठहरती हैं। ऋषि व्यास ने इस बात का भी उल्लेख किया है, जहां लक्ष्मी नहीं ठहरतीं। जैसे जो व्यक्ति काम नहीं करता, जो अनुशासित नहीं है, जो अनैतिक काम करता है, जो दूसरे से ईर्ष्या रखते हैं, आलसी और जो हर स्थिति में उत्साह विहीन बने रहते हैं। ऐसे लोग मां लक्ष्मी की कृपा के पात्र कभी नहीं बनते हैं। (लेखक : शंकरा विजयेंद्र सरस्वती, कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य हैं)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दीपावली पर पूरे देश में मां लक्ष्मी की पूजा होती है। हर जगह अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार पूजन की जाती है।


from Dainik Bhaskar /national/news/lakshmi-rachnashil-danveer-lives-with-people-who-are-happy-all-the-time-127914468.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: लक्ष्मी रचनाशील, दानवीर, हर वक्त खुश रहने वाले लोगों के पास रहती हैं
लक्ष्मी रचनाशील, दानवीर, हर वक्त खुश रहने वाले लोगों के पास रहती हैं
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/13/untitled-5_1605283935.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_315.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_315.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy