किसी भी काम में छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें, सतर्क रहेंगे तो सफलता के संकेत जरूर मिलेंगे

https://ift.tt/3ft434d कहानी- घटना श्रीराम-रावण युद्ध के चौथे दिन की है। उस समय रावण के कहने पर उसके भाई अहिरावण ने श्रीराम और लक्ष्मण का ...

https://ift.tt/3ft434d

कहानी- घटना श्रीराम-रावण युद्ध के चौथे दिन की है। उस समय रावण के कहने पर उसके भाई अहिरावण ने श्रीराम और लक्ष्मण का अपहरण कर लिया था। अहिरावण मायावी था। वह विभीषण के रूप में राम-लक्ष्मण के शिविर में पहुंचा था, इस वजह से हनुमानजी भी उसे पहचान नहीं सके और वह अपनी योजना में सफल हो गया।

हनुमानजी को समझ नहीं आ रहा था कि राम-लक्ष्मण कहां होंगे, किसने उनका हरण किया है? तब विभीषण ने उन्हें बताया कि मेरा रूप सिर्फ अहिरावण धारण कर सकता है। उसी ने राम-लक्ष्मण का हरण किया है।

अब हनुमानजी राम-लक्ष्मण की खोज में लग गए। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। तब वे एक पेड़ के नीचे बैठकर सोच रहे थे कि अहिरावण कहां होगा? उसने श्रीराम और लक्ष्मण को कहां रखा होगा? उस समय पेड़ पर दो पक्षी बैठे हुए थे। वे दोनों बातें कर रहे थे कि आज अहिरावण देवी को इंसानों की बलि देगा तो हमें इंसान का मांस खाने को मिलेगा।

हनुमानजी पक्षियों की भाषा समझते थे, ये बातें सुनते ही उन्हें समझ आ गया कि ये श्रीराम और लक्ष्मण के बारे में ही बातें कर रहे हैं और अहिरावण का ठिकाना आसपास ही होगा। हनुमानजी ने उस क्षेत्र में खोज शुरू कर दी।

पक्षियों के एक संकेत से हनुमानजी को एक दिशा मिल गई और उन्होंने श्रीराम-लक्ष्मण को खोजकर अहिरावण की कैद से आजाद करवा लिया। अहिरावण को उसकी सेना सहित मार दिया।

सीख- ये कहानी हमें बता रही है कि किसी भी काम को करते समय सावधानी रखेंगे और आसपास की छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान रखेंगे तो सफलता के संकेत जरूर मिलेंगे। सफलता अपने संकेत जरूर देती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, motivational story from ramayana, life management tips by ramayana


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3frzbkE
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: किसी भी काम में छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें, सतर्क रहेंगे तो सफलता के संकेत जरूर मिलेंगे
किसी भी काम में छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें, सतर्क रहेंगे तो सफलता के संकेत जरूर मिलेंगे
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/23-nov-daily-quote_1606117742.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_232.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_232.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy