नॉवेल से निकला एक कैरेक्टर फिल्मों के जरिए दुनियाभर के बच्चों का दोस्त बन गया

https://ift.tt/36I45Bv बात 90 के दशक की है। मां की मौत के बाद एक ब्रिटिश महिला अपना पहला नॉवेल लिखने की सोच रही थी। एक दिन वह लंदन के किंग्...

https://ift.tt/36I45Bv

बात 90 के दशक की है। मां की मौत के बाद एक ब्रिटिश महिला अपना पहला नॉवेल लिखने की सोच रही थी। एक दिन वह लंदन के किंग्स क्रॉस स्टेशन पर बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी उसके दिमाग में अपनी पहली किताब के कैरेक्टर का आइडिया आया। फिर क्या था, नॉवेल की कहानी बुनी और उसे कागज पर उतारने का सिलसिला शुरू हुआ।

पहला नॉवेल 12 प्रकाशकों से बैरंग लौट आया। इसके बाद ब्लूम्सबेरी नाम के पब्लिकेशन हाउस ने किताब छाने का भरोसा दिया, लेकिन लेखिका का नाम बदलने की शर्त रख दी। खैर, 1997 में नॉवेल प्रकाशित हुआ। नॉवेल ने मार्केट में आते ही सबका ध्यान खींचा और देखते ही देखते बेस्टसेलर बन गया। नॉवेल का नाम था 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन' और लेखिका थीं जेके रोलिंग। 1998 में इस किताब का दूसरा पार्ट आया और उसके बाद तो जैसे अगले हिस्से का इंतजार बेसब्री का इम्तिहान लेता नजर आता था।

हैरी पॉटर सीरीज के अब तक 7 नॉवेल आ चुके हैं। सभी पर आठ फिल्में बन चुकी हैं। हैरी पॉटर को दुनिया के कोने-कोने पहुंचाने में उसके ऊपर बनी फिल्मों की भी अहम भूमिका रही है। 16 नवंबर 2001 को हैरी पॉटर पर बनी पहली फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन' रिलीज हुई। इसके बाद जेके रोलिंग ने 1 मिलियन डॉलर में अपनी 4 किताबों के सभी राइट्स वॉर्नर ब्रदर्स को बेच दिए।

नॉवेल पर बनी सभी फिल्मों में डेनियल रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर का रोल निभाया है। पहली फिल्म जब आई थी, तब डेनियल महज 11 साल के थे। हैरी और उसके दोस्त रोन वीसली, हरमाइनी (यह सभी मुख्य किरदार थे) के होगवार्ट स्कूल के एडवेंचर बच्चों को खूब पसंद आए। सभी 7 किताबों की 400 मिलियन कॉपी दुनियाभर की 60 भाषाओं में बिक चुकी हैं। पहली फिल्म क्रिस कोलंबस ने बनाई थी।

2002 में कोलंबस ने हैरीपॉटर की दूसरी फिल्म 'हैरी एंड द चेंबर ऑफ सीक्रेट्स' भी बनाई थी। 2004 मैक्सिको के डायरेक्टर अलफांसो क्यूरोन ने तीसरी फिल्म 'हैरी पॉटर और द प्रिजनर ऑफ अज्काबान' बनाई। 2005 में 'हैरी पॉटर एंड गोल्बेट ऑफ फायर' आई। इसे माइक न्यूवेल ने बनाया था। 2007 में पांचवीं फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ फीनिक्स' और 2009 में छठी फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड ऑफ प्रिंस' आई। दोनों को डेविड येट्स ने डायरेक्ट किया।

इसके बाद दो पार्ट में हैरी पॉटर एंड द डेडली हैलोज आई। इस फिल्म का पहला पार्ट 2010 में आया और दूसरा पार्ट 2011 में आया। इसे भी डेविड येट्स ने डायरेक्ट किया था। सभी आठ फिल्मों का 1.2 बिलियन डॉलर का बजट था। दुनिया भर में इन सभी फिल्म ने 7.7 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

आज से 75 साल पहले हुई थी UNESCO की स्थापना

यूनेस्को की पहली जनरल कॉन्फ्रेंस की तस्वीर।

साल 1942 का समय था। दुनिया सेकंड वर्ल्ड वॉर से जूझ रही थी। चारों तरफ तनाव था। दुनिया दो हिस्सों में बंटी थी। एक तरफ नाजी जर्मनी और सहयोगी राष्ट्र थे, जिन्हें धुरी राष्ट्र कहा जाता था। तो दूसरी तरफ यूरोप के अन्य देश थे, जिन्हें मित्र राष्ट्र कहा जाता था। इसी समय इंग्लैंड में मित्र राष्ट्र के सभी एजुकेशन मिनिस्टर की मीटिंग हुई। मीटिंग का नाम संक्षेप में केम था, यानी कॉन्फ्रेंस ऑफ अलाइड एजुकेशन मिनिस्टर।

कहा जाता है कि युद्ध के परिणामों को यह सभी भांप गए थे। सभी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए एक तरह का संगठन बनाने पर विचार करने लगे। बैठक में शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्था बनाने के प्रारूप पर चर्चा हुई। 16 नवंबर 1942 से दिसंबर 1945 तक केम की मीटिंग होती रही। 16 नवंबर 1945 को UNESCO नाम से संस्था का गठन हुआ।

इस संस्था का मकसद शिक्षा, संस्कृति के सहयोग से दुनिया में शांति और सुरक्षा स्थापित करना है। इसका मकसद संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में दिए जस्टिस, ह्यूमन राइट और मौलिक अधिकारों की स्वतंत्रता पर वैश्विक सहमति बनाना था। UNESCO (यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक, और कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन) में 193 देश सक्रिय सदस्य हैं। 11 सहयोगी देश और दो देश सुपरवाइजर की भूमिका में हैं। UNESCO का हेडक्वार्टर पेरिस में है। इसके अलावा UNESCO के 21 नेशनल और 27 क्लस्टर ऑफिस भी हैं। वर्तमान में UNESCO के महानिदेशक आंद्रे एंजोले हैं। भारत इस संस्था का 1946 से सदस्य है।

भारत और दुनिया में 16 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं :

  • 1846: उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्‍म हुआ था।
  • 1849: वर्ल्ड फेमस रूसी लेखक फ्योदोर दोस्तोविस्की को एक अंडरग्राउंड संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी।
  • 1930: भारतीय तैराक मिहिर सेन का जन्म। 1958 में उन्होंने इंग्लिश चैनल पार किया था। इंग्लिश चैनल पार करने वाले वह पहले भारतीय और एशियाई तैराक थे। 1966 में वे हर महाद्वीप के वॉटर चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले तैराक बने।
  • 1915: भारतीय क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का निधन हुआ था। 19 साल की उम्र में इन्हें फांसी की सजा दी गई थी। करतार का जन्म 24 मई 1896 में लुधियाना जिले के सराभा गांव में हुआ था।
  • 1973: प्रसिद्ध शटलर खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म हुआ था। 1980 में उन्होंने इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप जीती थी। 2001 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न और 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया।
  • 1988: पाकिस्तान में 11 साल बाद आम चुनाव हुए। इस चुनाव में बेनजीर भुट्‌टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
  • 1996: मदर टेरेसा को अमेरिका ने मानद नागरिकता प्रदान की थी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today in History (Aaj Ka Itihas) - What Happened on November 14th | Harry Potter First Film Release, Harry potter and the philosopher's stone stone 2001, Deniel Redclif, JK rowling


from Dainik Bhaskar /national/news/today-in-history-aaj-ka-itihas-what-happened-on-november-16-127917562.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: नॉवेल से निकला एक कैरेक्टर फिल्मों के जरिए दुनियाभर के बच्चों का दोस्त बन गया
नॉवेल से निकला एक कैरेक्टर फिल्मों के जरिए दुनियाभर के बच्चों का दोस्त बन गया
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/15/itihas-me-aaj_1605426746.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_140.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/blog-post_140.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy