पाटोदा के 750 परिवारों में ज्यादातर एडवांस टैक्स भरते हैं, पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे, स्कूलों में मुफ्त दूध

https://ift.tt/32GCu29 (रवी गाडेकर) दीपावली पर किसी संस्था या व्यक्ति की ओर से जरूरतमंदों को कपड़े, मिठाई या पैसों की मदद करने की खबरें अक्...

https://ift.tt/32GCu29

(रवी गाडेकर) दीपावली पर किसी संस्था या व्यक्ति की ओर से जरूरतमंदों को कपड़े, मिठाई या पैसों की मदद करने की खबरें अक्सर पढ़ने में आती है। लेकिन गांव के सैकड़ों लोगों को आधे दाम में शक्कर देने वाला औरंगाबाद का नजदीकी पाटोदा गांव कुछ खास है।

हर बार कुछ नया करने के लिए पहचाने जाने वाले पाटोदा ने कोरोना संकट में शत-प्रतिशत टैक्स चुकाने वाले लगभग 750 परिवारों को 20 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से 25 किलो शक्कर देकर दीपावली की मिठास बढ़ा दी है। पूरा टैक्स चुका देने वाले परिवारों को आज भी गेहूं मुफ्त में पीसकर दिया जाता है। गांव वालों को मिनरल वाटर और नहाने के लिए गरम पानी की सुविधा भी दी जा रही है।

यह गांव औरंगाबाद शहर से 12 किलोमीटर दूर है। आधे दाम में शकर देने का आइडिया पूर्व सरपंच भास्कर पेरे का है। बाजार में 40 रुपये किलो मिलने वाली शक्कर पंचायत ने लातूर जिले की सिद्धेश्वर शुगर फैक्ट्री से 28 रुपये किलो के दर से खरीदी। फैक्ट्री से 100 क्विंटल शक्कर गांव तक लाने में प्रतिकिलो 2 रुपये और लगे। परिवारों से प्रति किलो के लिए 20 रुपये और 10 रुपये टैक्स से जमा रकम से लेकर यह पहल की गई। पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पीएस पाटील ने कहा कि दिवाली पर लोगों को राहत देने के लिए पंचायत ने यह काम किया।

सालाना 30 लाख रुपये का टैक्स

गांववासियों को पहले से मुफ्त सुविधाओं का लाभ लेने की आदत नहीं है। सालभर का टैक्स अप्रैल की शुरुआत में 70% और 30% टैक्स जून में भर दिया जाता है। गांव में 750 परिवार हैं और कुल आबादी 1654 है। सालभर में करीब 30 लाख रुपए टैक्स जमा होता है। एक परिवार को कम से कम 4 हजार रुपये तक टैक्स चुकाना होता है।

घर जितना बड़ा होगा, उतना ही ज्यादा टैक्स लगता है। बिना किसी हिचकिचाहट टैक्स जमा होता है। पर्यावरण ग्राम समृद्धि योजना से आबादी से दुगने फलों का उत्पादन होता है। यही नहीं, स्कूल में ई-लर्निंग की सुविधा भी है।

गांव को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है

पाटोदा को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। गांव के हर परिवार में कम से कम एक बैंक खाता है। हर व्यक्ति की सालगिरह पर उसका फोटो पंचायत बोर्ड पर लगाया जाता है। गांव में एक ही सार्वजनिक गणेशोत्सव मनाया जाता है। जन सहभागिता से छात्र-छात्राओं को ठंड के दिनों में मुफ्त दूध दिया जाता है। गांव में सीसीटीवी कैमरे और वाटर कूलर लगे हैं। पंचायत कार्यालय पूरी तरह एयरकंडीशंड है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Where all taxpayers, mostly pay advance tax, CCTV cameras in entire village, free milk in schools


from Dainik Bhaskar /national/news/where-all-taxpayers-mostly-pay-advance-tax-cctv-cameras-in-entire-village-free-milk-in-schools-127911578.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: पाटोदा के 750 परिवारों में ज्यादातर एडवांस टैक्स भरते हैं, पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे, स्कूलों में मुफ्त दूध
पाटोदा के 750 परिवारों में ज्यादातर एडवांस टैक्स भरते हैं, पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे, स्कूलों में मुफ्त दूध
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/12/12surat-city-hindi-pg1-0_1605204346.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/750.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/750.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy