7 सीटों पर 88 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला आज, 2017 में 6 पर भाजपा, 1 पर सपा का कब्जा था

https://ift.tt/38sp9OT उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव का आज परिणाम आएगा। कोरोनावायरस के चलते इस बार नतीजे आने में थो...

https://ift.tt/38sp9OT

उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव का आज परिणाम आएगा। कोरोनावायरस के चलते इस बार नतीजे आने में थोड़ी देर जरूर हो सकती है। लेकिन दोपहर बाद तक स्थिति साफ हो जाएगी। इसी के साथ 88 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला होगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गयी है।

बता दें कि, इन 7 सीटों पर कुल 53.62% मतदान हुआ था, जबकि 2017 में इन्ही 7 सीटों पर 63.90% वोटिंग हुई थी। यानि 2017 के मुकाबले इस उपचुनाव में लगभग 12.63 फीसद कम वोट पड़े हैं। 2017 में इन 7 सीटों में से 6 पर भाजपा का कब्जा था, जबकि 1 सीट सपा के खाते में गयी थी। हालांकि इस बार एग्जिट पोल कहानी कुछ ही कह रहे हैं। भाजपा को दो सीटों का नुकसान हो सकता है।

सबसे अधिक बुलंदशहर सदर सीट पर उम्मीदवार

विधानसभा सीट कहां से कितने उम्मीदवार
घाटमपुर (कानपुर) 06
मल्हनी (जौनपुर) 16
बुलंदशहर सदर 18
टूंडला (फिरोजाबाद) 10
देवरिया सदर 14
बांगरमऊ (उन्नाव) 10
नौगावां सादात (अमरोहा) 14

बदलाव की बयार नहीं बही

7 सीटों पर हुए उपचुनाव को जहां भाजपा ने आम चुनावों की तरह लड़ा तो वहीं, विपक्ष केवल प्रदेश स्तर और स्थानीय नेताओं के भरोसे रहा। हालांकि जानकर इसके कई अलग कारण गिनाते हैं। लेकिन जानकार यह भी मानते हैं कि इस उपचुनाव के रिजल्ट में सीएम योगी के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी शामिल होगा। हालांकि मतदान प्रतिशत देख कर यही कहा जा सकता है कि बदलाव की लहर नहीं दिखी है।

पिछले साल की तुलना में इस बार कितनी हुई वोटिंग?

विधानसभा सीट वोटिंग प्रतिशत (2017) वोटिंग प्रतिशत (2020)
घाटमपुर (कानपुर) 61.90% 47.56%
मल्हनी (जौनपुर) 60.04% 55.60%
बुलंदशहर सदर 64.27% 49.77%
टूंडला (फिरोजाबाद) 69.66% 50%
देवरिया सदर 56.53% 48.48%
बांगरमऊ (उन्नाव) 59.80% 49.45%
नौगावां सादात (अमरोहा) 76.32% 57.60%

इन दो सीट पर रहेगी सबकी नजर

उपचुनाव 7 सीटों पर हुए हैं। लेकिन जौनपुर की मल्हनी और उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर सबकी नजर है। दरअसल, जौनपुर की मल्हनी सीट इसलिए खास है, क्योंकि वहां सपा के विधायक पारसनाथ यादव के आकस्मिक मौत के बाद खाली हुई है। जिस पर सपा ने उनके बेटे लकी यादव को उतारा था। लेकिन यहां लड़ाई भाजपा से नहीं बाहुबली धनंजय सिंह से है। इसलिए यह सीट खास हो गयी है। जबकि उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर पहली बार 2017 में कुलदीप सेंगर ने भाजपा का झंडा लहराया था। लेकिन रेप केस में दोषी सिद्ध होने पर उनकी विधायकी चली गयी है और भाजपा ने टिकट बंटवारे में भी परिवार से दूरी बना ली है। सेंगर समर्थक भाजपा से नाराज भी हैं, ऐसे में सब यही जानना चाहते हैं कि इस सीट से कौन जीतेगा?

कौन था विधायक, कितनी सीट थी किसके पास?

विधानसभा सीट कौन था विधायक
घाटमपुर (कानपुर) कमल रानी वरुण (भाजपा)
मल्हनी (जौनपुर) पारस नाथ यादव (सपा)
बुलंदशहर सदर वीरेंद्र सिरोही (भाजपा)
टूंडला (फिरोजाबाद) प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (भाजपा)
देवरिया सदर जन्मेजय सिंह (भाजपा)
बांगरमऊ (उन्नाव) कुलदीप सिंह सेंगर (भाजपा से अब निष्कासित)
नौगावां सादात (अमरोहा) चेतन चौहान (भाजपा)

क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर दमदार वापसी कर रही है। पोल के मुताबिक भाजपा 5 से 6 सीट जीतने में कामयाब होगी। जबकि सपा 1 से 2 सीट जीत सकती है। यही नहीं एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 37% वोट और सपा को 27% वोट मिलने का अनुमान है। जबकि बसपा को भी 20% वोट और कांग्रेस को 8% वोट मिलने की उम्मीद बताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर दमदार वापसी कर रही है। पोल के मुताबिक भाजपा 5 से 6 सीट जीतने में कामयाब होगी। जबकि सपा 1 से 2 सीट जीत सकती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n9URUY
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: 7 सीटों पर 88 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला आज, 2017 में 6 पर भाजपा, 1 पर सपा का कब्जा था
7 सीटों पर 88 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला आज, 2017 में 6 पर भाजपा, 1 पर सपा का कब्जा था
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/10/lkoaa_1604927327.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/7-88-2017-6-1.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/7-88-2017-6-1.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy