24 घंटे में एक्टिव केस में 7.5 हजार की बढ़ोतरी, यह 98 दिन में सबसे ज्यादा

https://ift.tt/3mbsohq देश में फिर एक बार नए केस ज्यादा रहे और इसके मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही। इससे एक्टिव केस में बढ़ोत...

https://ift.tt/3mbsohq

देश में फिर एक बार नए केस ज्यादा रहे और इसके मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही। इससे एक्टिव केस में बढ़ोतरी हो गई। बीते 24 घंटे में 44 हजार 699 नए केस आए, 36 हजार 582 मरीज ठीक हुए और 518 की मौत हो गई। इस तरह इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, यानी एक्टिव केस में 7586 की बढ़ोतरी हो गई। यह 19 अगस्त के बाद सबसे ज्यादा है। तब 8847 मरीज बढ़े थे।

कुल एक्टिव केस का आंकड़ा भी नौ दिन बाद बढ़कर साढ़े चार लाख के पार हो गया है। इससे पहले 16 नवंबर को 4.53 लाख एक्टिव केस थे। यह घटते हुए 23 नवंबर को सबसे कम 4.37 हजार हो गए थे। देश में अब तक कोरोना के 92.66 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 86.77 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.35 लाख की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

20 राज्यों में दूसरी लहर की आहट

देश में अब 20 राज्य ऐसे हैं जहां एक्टिव मरीजों की संख्या फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। इसमें उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल भी शामिल हैं। इन राज्यों में हर दिन ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा नए केस आ रहे हैं। मतलब यहां कोरोना की दूसरी लहर ने आहट दे दी है। अगर यही आलम रहा तो अगले 3-4 दिन में पूरे देश में दूसरी लहर शुरू हो सकती है।

कोरोना अपडेट्स

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। कोर्ट ने राज्य सरकार को सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क के नियमों का सख्ती से पालन कराने, साथ ही उन पर ड्रोन से नजर रखने का आदेश दिया।
  • पंजाब के सभी शहरों में 1 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू रहेगा। यह कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा कोरोना से जुड़े नियम तोड़ने पर 1000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट और वेडिंग वेन्यू रात साढ़े नौ बजे तक बंद करने होंगे।
  • लखनऊ में 1 दिसंबर तक धारा-144 लागू कर दी गई है। इस दौरान एकसाथ 4 लोग से ज्यादा एक जगह पर नहीं जुट सकेंगे। प्रशासन ने हिदायत दी है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • मध्यप्रदेश के सागर में तैनात कोविड-19 मेडिकल ऑफिसर शुभम उपाध्याय की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। वे 26 साल के थे। उन्होंने भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वे सागर के सरकारी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पोस्टेड थे।
  • केंद्र ने बुधवार को कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी की। इसमें राज्यों से सख्ती और सावधानी बरतने को कहा गया। राज्यों को हालात के हिसाब से पाबंदियां लागू करने की छूट दी गई है। वे कंटेनमेंट जोन में नाइट कर्फ्यू भी लगा सकते हैं। हालांकि, कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने के लिए केंद्र की मंजूरी लेनी होगी। यह गाइडलाइन 1 दिसंबर से लागू होगी।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में बुधवार को 99 मरीजों की मौत हुई। अब तक 8720 लोगों की जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 5246 लोग संक्रमित पाए गए। 5361 लोग रिकवर हुए। अब तक 5 लाख 45 हजार 787 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38 हजार 287 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 98 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 8720 हो गई है।
2. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को 1773 नए मरीज मिले। 996 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 98 हजार 284 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 742 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 81 हजार 345 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3197 हो गई है।
3. गुजरात
राज्य में बुधवार को 1540 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1283 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि 14 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 2 लाख 1 हजार 949 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 187 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 83 हजार 856 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 3906 हो गई है।
4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 6159 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 17 लाख 95 हजार 959 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 4844 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 63 हजार 723 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हजार 748 हो गई है।
5. राजस्थान
बुधवार को राज्य में 3285 नए मरीज मिले। 2144 लोग ठीक हुए और 18 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 2 लाख 53 हजार 767 हो गई है। इनमें 26 हजार 320 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 25 हजार 229 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब 2218 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर मुंबई के रेलवे स्टेशन की है। यहां गुजरात, दिल्ली, गोवा और राजस्थान से पहुंचे पैसेंजर्स की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l8C2Aj
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: 24 घंटे में एक्टिव केस में 7.5 हजार की बढ़ोतरी, यह 98 दिन में सबसे ज्यादा
24 घंटे में एक्टिव केस में 7.5 हजार की बढ़ोतरी, यह 98 दिन में सबसे ज्यादा
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/26/corona-mumbai-f_1606359235.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/24-75-98_25.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/24-75-98_25.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy