24 घंटे में सिर्फ 30 हजार 681 केस आए, यह बीते 4 महीने में सबसे कम, करीब 14 हजार एक्टिव केस कम हुए

https://ift.tt/38MccPS देश में कोरोना के केस में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को सिर्फ 30 हजार 681 केस आए। यह 14 जुलाई के बाद सबसे कम...

https://ift.tt/38MccPS

देश में कोरोना के केस में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को सिर्फ 30 हजार 681 केस आए। यह 14 जुलाई के बाद सबसे कम आंकड़ा है। तब 29 हजार 917 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 44 हजार 111 मरीज ठीक भी हुए हैं। 434 संक्रमितों की मौत हो गई। इस तरह 13 हजार 882 एक्टिव केस कम हो गए।

देश में अब तक 88.45 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 82.47 लाख मरीज ठीक हो गए। 1.30 लाख मरीजों की मौत हो गई। अभी 4.65 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर रोज दिल्ली में 1 लाख से ज्यादा टेस्ट होंगे। अभी 40-50 हजार टेस्ट हो रहे हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से DRDO सेंटर में 750 ICU बेड्स भी तैयार करवाए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को इसके लिए बैठक की। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े अफसर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। केंद्र की तरफ से दिल्ली सरकार को BiPAP मशीन भी दी जाएगी। इससे अस्पतालों में ICU बेड की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा

  • दिल्ली में RT-PCR टेस्ट की संख्या दोगुना की जाएगी। जिन इलाकों से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं वहां ICMR की मोबाइल टेस्टिंग वैन चलाई जाएगी। इन वैन पर आकर कोई भी जांच करा सकेगा।
  • MCD के हॉस्पिटल्स को कोविड-19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा। यहां हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों का इलाज होगा।
  • ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर, हाई फ्लो नसल कैनुला व अन्य जरूरी इक्यूप्मेंट्स दिल्ली सरकार को दिए जाएंगे।
  • डेडिकेटेड मल्टी डिपार्टमेंट टीम दिल्ली के सभी प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। वहां कोविड-19 के लिए मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, मरीजों के भर्ती करने के तरीकों और बेड्स की उपलब्धता की जांच करेगी।
  • प्लाजमा डोनेशन और ट्रांसफ्यूजन के मामलों में प्रोटोकॉल दिया जाएगा। इस पर नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल, एम्स और DG आईसीएमआर के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
  • कंटेनमेंट जोन की पहचान की जाएगी। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, क्वारैंटाइन सुविधाओं और स्क्रीनिंग पर फोकस होगा। CAPF और पैरामेडिकल स्टाफ के डॉक्टर्स को एयर लिफ्ट करके दिल्ली बुलाया जाएगा।

कोरोना से रोज होने वाली मौतों में चौथे स्थान पर खिसका भारत
कोरोना से रोज होने वाली मौतों के मामले में भारत दुनिया में अब चौथे स्थान पर खिसक गया है। भारत में पिछले 7 दिन में कुल 3626 मौतें हुईं, जो अमेरिका से आधे से भी कम है। रोजाना मौतों के आंकड़े देखें तो भारत में दुनिया की सिर्फ 5.21% मौतें हो रही हैं। यहां सिर्फ दिल्ली और बिहार ही ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले महीने मौतों में बढ़ोतरी हुई, जबकि बाकी सभी राज्यों में मौतों की रफ्तार कम हुई है। इसी वजह से मौतों के आंकड़े गिरे हैं। अगर यही ट्रेंड बना रहा तो अगले 4-5 दिन में भारत रोजाना मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा।

कोरोना अपडेट्स

  • मध्यप्रदेश के इकलौते कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि मुझे 2 दिन से Covid-19 के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मैंने टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आइसोलेशन में रहकर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं। नकुल नाथ छिंदवाड़ा से सांसद हैं।
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कहा कि मेरे संपर्क में आए लोग खुद को आइसोलेट कर लें और टेस्ट करा लें।
  • कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद अहमद पटेल को मेदांता अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती किया गया है। कुछ हफ्ते पहले ही वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तब से उनके हालात में सुधार नहीं हुआ। उनके बेटे फैजल पटेल ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।
  • अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी को ‘कोवैक्सिन’ के ट्रायल में शामिल होने की इच्छा रखने वालों की करीब 250 एप्लीकेशन मिली हैं। यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर मोहम्मद शमीन ने बताया कि सभी को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के प्रोटोकाल के हिसाब से परखा जा रहा है।
  • रूस के रिसर्च सेंटर की बनाई स्पुतनिक वी वैक्सीन का पहला बैच अगले सप्ताह कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में आने की उम्मीद है। यहां वैक्सीन के दूसरे और तीसरे फेज का ह्यूमन ट्रायल होना है। कॉलेज के प्रिंसिपल आर.बी. कमल ने यह जानकारी दी है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
रविवार को राज्य में 870 नए मरीज मिले। 722 लोग रिकवर हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 83 हजार 927 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9146 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 71 हजार 691 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 3090 मरीजों की मौत हो चुकी है।
2. राजस्थान
राज्य में रविवार को 2184 नए मरीज मिले। 1890 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 25 हजार 817 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 18 हजार 337 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 5 हजार 414 लोग ठीक हो चुके हैं। 2066 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
3. बिहार
राज्य में रविवार को 247 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 614 लोग रिकवर हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 26 हजार 916 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 5867 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 19 हजार 864 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1184 मरीजों की मौत हो चुकी है।
4. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 2544 लोग संक्रमित मिले। 3065 लोग रिकवर हुए और 60 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 47 हजार 242 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 84 हजार 918 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 15 हजार 379 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 45 हजार 974 हो गई है।
5. उत्तरप्रदेश
रविवार को उत्तर प्रदेश में 1401 लोग संक्रमित मिले। 1783 लोग रिकवर हुए और 18 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 5 लाख 11 हजार 304 हो गया है। इनमें 22 हजार 967 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 80 हजार 965 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 7372 हो गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-16-november-2020-127917596.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: 24 घंटे में सिर्फ 30 हजार 681 केस आए, यह बीते 4 महीने में सबसे कम, करीब 14 हजार एक्टिव केस कम हुए
24 घंटे में सिर्फ 30 हजार 681 केस आए, यह बीते 4 महीने में सबसे कम, करीब 14 हजार एक्टिव केस कम हुए
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/16/november-case_1605496601.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/24-30-681-4-14.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/24-30-681-4-14.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy