दिल्ली में 24 घंटे में 121 मरीजों की मौत, देश में सबसे ज्यादा; संक्रमितों की संख्या 91 लाख के पार

https://ift.tt/370wiDr राजधानी दिल्ली में रविवार को 6746 लोग संक्रमित पाए गए। 6154 लोग रिकवर हुए और 121 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा देश म...

https://ift.tt/370wiDr

राजधानी दिल्ली में रविवार को 6746 लोग संक्रमित पाए गए। 6154 लोग रिकवर हुए और 121 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा रहा। इस मामले में 50 मौतों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 15 मई के बाद सबसे कम है। दिल्ली में इससे पहले 18 नवंबर को सबसे ज्यादा 131 मरीजों की मौत हुई थी।

रविवार को 44 हजार 404 नए केस आए, 41 हजार 405 मरीज ठीक हुए और 510 की मौत हो गई। देश में अब तक 91.40 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 85.61 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.33 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्र सरकार स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन के इंमरजेंसी यूज की मंजूरी दे सकती है। अभी इसके तीसरे फेज का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद केंद्र शासित राज्य के प्रतिनिधियों से चर्चा होगी। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले बताया कि
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों पर रविवार को चिंता जताई। उन्होंने कहा की कोरोना की दूसरी लहर सुनामी जैसी होगी। उद्धव ने कहा कि मुझे नाइट कर्फ्यू लागू करने की सलाह दी जा रही है, लेकिन मैं कानून लागू करने में विश्वास नहीं करता। लोगों को खुद एहतियात बरतनी चाहिए।
  • नॉर्थ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, रोहिणी जोन ने 30 नवंबर तक जनता मार्केट को सील कर दिया है। यहां भारी भीड़ देखने को मिली थी। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया और बगैर फेस मास्क भी दिखे।
  • उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में रविवार को 6746 लोग संक्रमित पाए गए। 6154 लोग रिकवर हुए और 121 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 29 हजार 863 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 40 हजार 212 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 81 हजार 260 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 8391 हो गई है।

2. मध्यप्रदेश

राज्य में रविवार को 1798 लोग संक्रमित पाए गए। 1212 लोग रिकवर हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 93 हजार 44 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11 हजार 765 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 1 लाख 78 हजार 117 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3162 हो गई है।

3. राजस्थान

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 3260 लोग संक्रमित पाए गए। 2004 लोग रिकवर हुए और 17 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 43 हजार 936 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 23 हजार 190 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 2 लाख 18 हजार 583 लोग ठीक हो चुके हैं। 2163 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र

राज्य में रविवार को 5753 नए मामले सामने आए। 4060 लोग रिकवर हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 80 हजार 208 लोग संक्रमण की चपेट आ चुके हैं। इनमें 81 हजार 512 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 51 हजार 64 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 46 हजार 623 हो गई है।

5. उत्तरप्रदेश

राज्य में रविवार को 2557 लोग संक्रमित पाए गए। 2187 लोग रिकवर हुए और 35 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 26 हजार 780 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 23 हजार 806 मरीजों का इलाज चल रहा है। 4 लाख 95 हजार 415 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 7559 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-23-november-127939827.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: दिल्ली में 24 घंटे में 121 मरीजों की मौत, देश में सबसे ज्यादा; संक्रमितों की संख्या 91 लाख के पार
दिल्ली में 24 घंटे में 121 मरीजों की मौत, देश में सबसे ज्यादा; संक्रमितों की संख्या 91 लाख के पार
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/dilli-5_1606102433.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/24-121-91.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/24-121-91.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy