दिल्ली में एक दिन में 131 की मौत, 18 दिन से रोजाना औसतन 6 हजार से ज्यादा केस आ रहे

https://ift.tt/3lLwPPR दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 7486 नए केस आए। 6901 मरीज ठीक हो गए और 13...

https://ift.tt/3lLwPPR

दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 7486 नए केस आए। 6901 मरीज ठीक हो गए और 131 मौतें हुईं। नवंबर के 18 दिनों में यहां 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े देश के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार हो गया है। केजरीवाल सरकार ने डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल्स में MBBS 4th और 5th ईयर स्टूडेंट्स, इंटर्न और बीडीएस डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने को मंजूरी दे दी है। इन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में रोजाना 1000 रुपए और 12 घंटे की शिफ्ट में 2000 रुपए दिए जाएंगे।

देश में बीते 24 घंटों में 45 हजार 369 केस आए, 48 हजार 675 मरीज ठीक हो गए और 586 की मौत हो गई। अब तक कुल 89.58 लाख केस आ चुके हैं। 83.81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.31 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ये सभी आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

एक्टिव केस के मामले में भारत 6वें नंबर पर

भारत अब दुनिया का 6वां देश है, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस, यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि बीते चार दिन में भारत इस मामले में चौथे से छठवें नंबर पर आया है। बेल्जियम और रूस में अब भारत से ज्यादा मरीज हैं। देश में बीते दो महीनों में 5.70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को 10.17 एक्टिव मरीज थे, जो 17 नवंबर को 4.47 लाख हो गए।

देश एक्टिव केस
अमेरिका 43.54 लाख
फ्रांस 18.47 लाख
इटली 7.33 लाख
बेल्जियम 4.92 लाख
रूस 4.56 लाख
भारत 4.47 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • हरियाणा के रोहतक पीजीआई के वाइस चांसलर ने बताया कि भारतीय कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का थर्ड फेज ट्रायल 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए अभी तक 200 वॉलंटियर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • चंडीगढ़ प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वे दिल्ली-एनसीआर जैसी ज्यादा जोखिम वाली जगहों पर जाने से बचें। जाएं तो कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें।
  • उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य में हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट 23 नवंबर से खोलने का फैसला लिया है। आदेश भी जारी कर दिया गया है।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अफसरों को आदेश दिया है कि वे प्राइवेट अस्पतालों पर नजर रखें। देखें कि कोविड-19 मरीजों से तय फीस से ज्यादा न ली जाए।

यूपी, बिहार और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा टेस्ट

  • यूपी (1.7 करोड़), बिहार (1.3 करोड़), तमिलनाडु (1.1 करोड़) में सबसे ज्यादा टेस्ट, इसीलिए तीनों में संक्रमण की दर 1.5% से कम है।
  • आबादी के हिसाब से देखें तो दिल्ली 28%, आंध्र 18%, केरल 16%, बिहार 11% और यूपी में 10% लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
  • देश में सबसे ज्यादा संक्रमण दर वाले 10 जिलों में चार हिमाचल प्रदेश के हैं।
  • देश में सबसे ज्यादा मौत की दर वाले 10 जिलों में सात अकेले पंजाब के हैं।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को पांच लाख के पार हो गया। अब तक 5 लाख 3 हजार 84 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 7486 लोग संक्रमित पाए गए। 6901 लोग ठीक हुए और 131 मरीजों की मौत हो गई।

2. मध्यप्रदेश

बुधवार को यहां 1209 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 918 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 86 हजार 655 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9338 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 74 हजार 202 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3115 हो गई है।

3. राजस्थान

बुधवार को यहां 2178 लोग संक्रमित पाए गए, 1721 मरीज ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। यहां अब तक 2 लाख 32 हजार 358 केस आ चुके हैं। इनमें से जबकि 2 लाख 10 हजार 779 लोग ठीक हो चुके हैं और 2101 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 19 हजार 478 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. महाराष्ट्र

बुधवार को यहां 5011 संक्रमित मिले। 6608 मरीज ठीक हुए और 100 लोगों की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 57 हजार 520 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16 लाख 30 हजार 111 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 46 हजार 202 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 80 हजार 221 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. उत्तरप्रदेश

राज्य में बुधवार को 2346 नए मरीज मिले, 2529 ठीक हुए और 29 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 16 हजार 616 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 हजार 954 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 87 हजार 221 लोग ठीक हो चुके हैं। मौत का कुल आंकड़ा 7441 हो गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UF27Mr
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: दिल्ली में एक दिन में 131 की मौत, 18 दिन से रोजाना औसतन 6 हजार से ज्यादा केस आ रहे
दिल्ली में एक दिन में 131 की मौत, 18 दिन से रोजाना औसतन 6 हजार से ज्यादा केस आ रहे
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/delhi-death_1605756175.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/131-18-6_18.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/11/131-18-6_18.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy