https://ift.tt/35AhwCR पीएम मोदी स्व-निधि योजना के तहत प्रदेश भर के वेंडरों को मंगलवार को आन-लाइन लोन जारी कर संवाद करेंगे।काशी से भी तीन व...
पीएम मोदी स्व-निधि योजना के तहत प्रदेश भर के वेंडरों को मंगलवार को आन-लाइन लोन जारी कर संवाद करेंगे।काशी से भी तीन वेंडर मुख्य रूप से जुड़ेंगे,जिनमें अरविंद मौर्या दुर्गा-कुंड मंदिर के पीछे मोमोज एवं काफी का स्टाल लगाते है।दूसरे वेंडर शशि गुप्ता नदेसर पर चार्ट का स्टाल लगाते है और तीसरे इंग्लिशिया लाइन पर चाट लगाने वाले शशि भी आन-लाइन जुड़ेंगे।नगर निगम और जिला प्रशासन ने सैकड़ों वेंडरों को जोड़ने के लिये शहर में कई स्थानों पर व्यवस्था की है।
25 हजार वेंडरों को ऋण वितरण करने का लक्ष्य
योजना के तहत 44 हजार से ज्या दे लोगों ने फार्म भरा है।24 हजार तक आवेदन सोमवार तक स्वीकृत हो चुके है।19 हजार वेंडरों के खाते में पैसा भी पहुंच चुका है।45228 वेंडर रजिस्टर्ड है।44900 के करीब के फार्म भी भरवा ये जा चुके है।काशी रैंकिंग में शीर्ष पर है।
पीएम के कार्यक्रम को देखने की आन-लाइन व्यवस्था
पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखने के लिये आधा दर्जन जगहों पर व्यवस्था की गयी है।फैसिलिटी सेंटर,कमिश्नरी सभागार,आशापुर,भेलुपुर, कोतवाली जोन में बिग स्क्रीन पर लाइव कार्यक्रम देखने की व्यवस्था होगी।
क्या कहते है वेंडर,जिन्हें मिली मदद
सोनिया निवासी शशि नेहरू मार्केट के पास चाट बेचते है।लॉक डाउन में रोजगार खत्म हो गया और कर्ज में चले गये।शशि ने बताया कि किसी तरह दुकान खुला भी तो सामान को पैसे नही थे।फिर स्व-निधि योजना के तहत पैसे मिले और रोजगार शुरू हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HHvb2v
via IFTTT
COMMENTS