दिन में कोलकाता का सामना दिल्ली से; शाम को करो या मरो के मुकाबले में पंजाब-हैदराबाद भिड़ेंगे

https://ift.tt/31EsA0v आईपीएल के 13वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) है। पहला मुकाबला अबु धाबी में दोपहर 3:30 बजे कोलकाता नाइट ...

https://ift.tt/31EsA0v

आईपीएल के 13वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) है। पहला मुकाबला अबु धाबी में दोपहर 3:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दुबई में शाम 7:30 बजे करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी।

प्ले-ऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए कोलकाता का मुकाबला फॉर्म में चल रही दिल्ली से होगा। कोलकाता को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन के सबसे छोटे स्कोर पर रोक दिया था। दिल्ली इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, कोलकाता इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में बना रहना चाहेगी।

इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। हारने वाली टीम को प्ले-ऑफ के लिए अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे।

दिल्ली ने पिछले मुकाबले में कोलकाता को 18 रन से हराया था
सीजन में पिछली बार दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शारजाह में 4 विकेट पर 224 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 8 विकेट पर 210 रन ही बना पाई थी।

पॉइंट्स टेबल में दिल्ली-कोलकाता टॉप-4 में
पॉइंट्स टेबल में दिल्ली और कोलकाता टॉप-4 में हैं। दिल्ली 14 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में क्वालिफाई करने के लिए एक जीत की जरूरत है। वहीं, कोलकाता 10 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है।

हैदराबाद ने पंजाब को दी थी शिकस्त
पिछली बार जब पंजाब और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था, तब हैदराबाद ने 69 रन से मैच जीता था। दुबई में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 201 रन बनाए थे। पंजाब 16.5 ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई थी।

पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद 5वें और पंजाब 6वें स्थान पर
पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो हैदराबाद सीजन में 4 जीत के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं, पंजाब ने सीजन में 4 मैच जीते हैं, लेकिन कम नेट रनरेट की वजह से वह 6वें स्थान पर है।

कोलकाता-दिल्ली में सबसे महंगे खिलाड़ी
कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पंजाब-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स
हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अबु धाबी और दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। अबु धाबी में टेम्परेचर 23 से 34 डिग्री सेल्सियस और दुबई में टेम्परेचर 22 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अबु धाबी में स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

दुबई में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। यहां इस आईपीएल से पहले हुए 61 टी-20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

दुबई में रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

अबु धाबी में रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

दिल्ली अब तक फाइनल नहीं खेली, कोलकाता 2 बार चैम्पियन बनी
दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, कोलकाता दो बार (2012, 2014) खिताब जीत चुकी है।

हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता
हैदराबाद ने भी अब तक तीन बार (2018, 2016, 2009) में फाइनल खेला और दो बार (2016, 2009) जीत हासिल की। वहीं, पंजाब अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। पंजाब एक बार ही 2014 में फाइनल में पहुंच पाई है।

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा
आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.96% है। हैदराबाद ने अब तक 118 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 62 मैच जीते हैं और 56 हारे हैं। वहीं, पंजाब का सक्सेस रेट 45.69% है। पंजाब ने अब तक 186 मैच खेले हैं, जिसमें में से उसने 86 जीते हैं और 100 हारे हैं।

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा
लीग में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.12% है। कोलकाता ने कुल 188 मैच खेले हैं, जिसमें 97 में उसे जीत मिली और 91 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 45.13% है। दिल्ली ने कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें 84 में उसे जीत मिली और 102 में हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच बेनतीजा रहे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL 2020, KKR Vs DC - KXIP Vs SRH Head To Head Record; Predicted Playing DREAM11, IPL Match Preview Update


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mm69F9
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: दिन में कोलकाता का सामना दिल्ली से; शाम को करो या मरो के मुकाबले में पंजाब-हैदराबाद भिड़ेंगे
दिन में कोलकाता का सामना दिल्ली से; शाम को करो या मरो के मुकाबले में पंजाब-हैदराबाद भिड़ेंगे
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/24/gfx-1-20_1603477871.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/blog-post_885.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/blog-post_885.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy