https://ift.tt/2FxwKiW उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हाथरस से भी ज्यादा वीभत्स घटना सामने आई है। यहां धान काटने गई एक 15 साल की किशोरी ...
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हाथरस से भी ज्यादा वीभत्स घटना सामने आई है। यहां धान काटने गई एक 15 साल की किशोरी के साथ पांच दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। खेत में शराब पीने के बाद आरोपियों ने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़ित चीखने न पाए, इसके लिए आरोपियों ने उसका मुंह व नाक दबाए रखा। जिससे पीड़ित का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। किशोरी के प्राइवेट पार्ट पर चोट के भी निशान मिले हैं।
गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने धाराएं बढ़ाई हैं। पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। गुरुवार की शाम मृतका का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार की शाम धान काटने खेत गई थी किशोरी
सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की लड़की बुधवार की शाम धान की कटाई करने के लिए खेत गई थी। लेकिन देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। रात में लड़की का शव खेत में अर्धनग्नावस्था में मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे। मौके की परिस्थितियां बयान कर रही थी कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म फिर उसकी हत्या की गई। यह वारदात करने वाले भी एक या दो नहीं बल्कि इससे ज्यादा थे। मौके पर शराब की तीन बोतलें भी मिली हैं।
एफआईआर में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई
प्रभारी पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि बुधवार की देर शाम थाना सतरिख के गांव में एक लड़की का शव धान के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा एफआईआर में बढ़ा दी गई है। घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है, जो सारे साक्ष्यों का संकलन करेगी और उसी के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lPdFbw
via IFTTT
COMMENTS