घर बैठे होंगे मां वैष्णो देवी के लाइव दर्शन, तो वॉट्सऐप की प्रॉब्लम दूर करने कंपनी खुद करेगी कॉन्टैक्ट; पढ़ें इस वीक के टेक-ऐप से जुड़े सभी अपडेट

https://ift.tt/349nRFC आपको टेक्नोलॉजी पसंद है, लेकिन समय कम होने की वजह से आप इससे जुड़ी खबरें नहीं पढ़ पाते, तब हम आपके लिए टेक डिस्क्राइ...

https://ift.tt/349nRFC

आपको टेक्नोलॉजी पसंद है, लेकिन समय कम होने की वजह से आप इससे जुड़ी खबरें नहीं पढ़ पाते, तब हम आपके लिए टेक डिस्क्राइबर लेकर आए हैं। इस एक खबर में हम आपको इस सप्ताह अपडेट हुए ऐप्स के साथ लॉन्च होने वाली नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जल्दी से शुरू करते हैं वीकली डिस्क्राइबर।

1. घर बैठे होंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन
अब वैष्णो देवी माता के दर्शन आप घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसे 'माता वैष्णो देवी' (Mata Vaishno Devi) नाम दिया गया है। इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यहां आरती भी लाइव देखी जा सकेगी। इतना ही नहीं, यात्रा पर जाने के लिए इसी ऐप के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। अभी यह ऐप सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

2. गूगल का 'hum to search' फीचर
म्यूजिक लवर्स के लिए गूगल ने अपने सर्च टूल में नया फीचर को एड किया है। इस फीचर का नाम 'hum to search' है। इस मजेदार फीचर के जरिए आपके दिमाग में जो भी सॉन्ग चल रहे हों उसे आप गुनगुनाकर, गाकर या फिर सिटी बजाकर गूगल को बता सकते हैं और फिर गूगल मशीन लर्निंग के जरिए इसकी पहचान करने की कोशिश करेगा।

ऐसे काम करेगे फीचर
आपको गूगल सर्च इंजन पर 'What’s the song' लिखना होगा। या फिर आपको नए ऐड किए गए सर्च सॉन्ग के बटन पर टैप करना होगा इसके बाद केवल गाने को गुनगुनाना है। फिर गूगल आपको अपनी तरफ से मैच गाने को बताएगा जिस पर टैप करके आप उसे सुन सकेंगे। इसमें इंसान का गाना, गुनगुनाना और सीटी बजाना शामिल है।

3. मैप बताएगा जहां जा रहे वो जगह कितना बिजी
गूगल ने एक और नया फीचर को जोड़ दिया है। इस फीचर के जरिए गूगल मैप्स पर जल्द ही यूजर्स को बिजी प्लेस के बारे में जानकारी मिलेगी। मैप्स पर अभी रेस्टोरेंट और दूसरे बिजनेसेज कितने व्यस्त हैं, इसकी सुविधा मिलती है। अब आप डायरेक्ट इस बात का पता लगा पाएंगे कि कोई स्पेसिफिक लोकेशन कितनी ज्यादा बिजी है। गूगल ने साफ किया है कि ऐसी जगहों की व्यस्तता की जानकारी सीधे मैप्स पर मिलेगी।

4. वॉट्सऐप का नया फीचर
वॉट्सऐप ने नया इन-ऐप सपोर्ट फीचर पेश कर दिया है। इसकी मदद से वॉट्सऐप में आने वाले बग या दूसरी प्रॉब्लम की रिपोर्ट डायरेक्ट कंपनी को कर पाएंगे। कंपनी बीटा वर्जन पर इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके बाद इसका अपडेट सभी यूजर्स को दिया जाएगा। ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को 2.20.201.5 और 2.20.202.7 बीटा वर्जन में आ गया है। यह सुविधा 'कॉन्टैक्ट अस' पेज के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

इस सेटिंग को करना होगा फॉलो
यूजर्स को अपनी शिकायत भेजने के लिए Settings => Help => Contact us में जाना होगा। यहां पर यूजर को अपनी शिकायत टाइप करने और प्रॉब्लम से जुड़े फोटो अटैच करने का ऑप्शन मिलेगा। पूरी जानकारी देने के बाद उसे सेंड कर देना है। हालांकि, टेक्स्ट मैसेज, मीडिया फाइल्स और स्टेटस अपडेट इस इन-ऐप सपोर्ट के जरिए प्रदान किए जाने वाले लॉग में शामिल नहीं होंगे।

5. नोकिया में आया एंड्रॉयड 11 का अपडेट
HMD ग्लोबल ने नोकिया के 14 डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 11 अपडेट जारी किया है। इनमें नोकिया 2.2 से लेकर नोकिया 9 प्योरव्यू तक शामिल है। यूजर्स को लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिसंबर 2020 से मिलना शुरू हो जाएगा, जो अप्रैल 2021 तक मिलता रहेगा। इन स्मार्टफोन में मिलेगा अपडेट...

दिसंबर जनवरी अप्रैल
नोकिया 8.3 5G नोकिया 4.2 नोकिया 7.2
नोकिया 8.1 नोकिया 3.4 नोकिया 6.2
नोकिया 5.3 नोकिया 2.4 नोकिया 3.2
नोकिया 2.2 नोकिया 2.3 नोकिया 1 प्लस
नोकिया 1.3


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Weekly Discriber: Which Apps and Technology Were Updated 11 to 17 October, 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kck1kP
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: घर बैठे होंगे मां वैष्णो देवी के लाइव दर्शन, तो वॉट्सऐप की प्रॉब्लम दूर करने कंपनी खुद करेगी कॉन्टैक्ट; पढ़ें इस वीक के टेक-ऐप से जुड़े सभी अपडेट
घर बैठे होंगे मां वैष्णो देवी के लाइव दर्शन, तो वॉट्सऐप की प्रॉब्लम दूर करने कंपनी खुद करेगी कॉन्टैक्ट; पढ़ें इस वीक के टेक-ऐप से जुड़े सभी अपडेट
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/17/weekly-discriber_1602933926.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/blog-post_733.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/blog-post_733.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy