https://ift.tt/3l9eWKe उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके सहयोगी कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफ...
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके सहयोगी कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप व भड़काऊ साहित्य बरामद किया गया। चारों लोग नई दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। रविवार को ही पुलिस ने हाथरस के बहाने यूपी में जातीय व सांप्रदायिक दंगे की साजिश रचे जाने का खुलासा किया था। जिसमें पीएफआई का नाम सामने आया था। ऐसे में इन चारों की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है।
मांट टोल प्लाजा से हुई गिरफ्तारी
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध दिल्ली से हाथरस की तरफ आ रहे हैं। इस पर खुफिया एजेंसियों के अलावा हाथरस से जुड़े सभी जनपदों को अलर्ट मोड पर रखा गया। सोमवार की रात करीब 11 बजे मथुरा में मांट टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (डीएल 01 जेडसी 1203) को रोका गया। कार में चार लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान इनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिस पर उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई और पूछताछ की गई। तब पता चला कि इनके संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एवं उसके सहसंगठन कैम्पस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) से है। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप एवं भड़काऊ साहित्य बरामद किया है। हाथरस मामले से जुड़े भड़काऊ साहित्य भी इनके कब्जे से बरामद हुआ है।
चार आरोपियों में तीन यूपी के
पकड़े गए युवकों में मुजफ्फरनगर का अतीक, मल्लपुरम का सिद्दीक, बहराइच का मसूद अहमद और रामपुर का आलम शामिल है। पकड़े गए लोगों से पुलिस व अन्य एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों इस बात पर लगातार नजर बनाई हुई है कि हाथरस के बहाने उत्तर प्रदेश को जलाने की नापाक साजिश में कौन लोग शामिल हैं? वहीं एजेंसियों को आपत्तिजनक वेबसाइट से जुड़े होने के भी सुराग़ मिले हैं। फिलहाल मथुरा में पुलिस के आलाधिकारी इन लोगो के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30BxjQc
via IFTTT
COMMENTS