पहले धोनी और कोहली की टीमें आमने-सामने, शाम को राजस्थान-मुंबई के बीच मुकाबला

https://ift.tt/3dSO6nj आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। पहले दुबई में दोपहर 3:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंग...

https://ift.tt/3dSO6nj

आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। पहले दुबई में दोपहर 3:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे अबु धाबी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होगी।

सीजन के 44वें मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से होगा। बेंगलुरु इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। वहीं, चेन्नई अपने बचे मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।

मुंबई प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी
इसके बाद शाम को लीग के 45वें मैच में राजस्थान का मुकाबला टॉप पर चल रही मुंबई से होगा। मुंबई के पास भी इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्का करने मौका होगा। वहीं, टूर्नामेंट में बने रहने के लिए राजस्थान को यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

हरे रंग की जर्सी में उतरेगी बेंगलुरु
चेन्नई के खिलाफ मैच में कोहली की टीम अपनी परंपरागत ड्रेस की जगह हरे रंग की जर्सी में उतरेगी। बेंगलुरु हर सीजन में एक मैच हरी जर्सी में खेलती है। टीम ऐसा ग्रीन एंड क्लीन अर्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए करती है।

बेंगलुरु ने चेन्नई को 37 रन से हराया था
दोनों के बीच हुई पिछली भिड़ंत में बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी 37 रन की जीत दर्ज की थी। दुबई में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 169 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई थी।

चेन्नई-बेंगलुरु के सबसे महंगे खिलाड़ी
सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु तीसरे और चेन्नई आखिरी स्थान पर
पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसने 10 में से 7 मैच जीते और 3 हारे हैं। वहीं, चेन्नई का आईपीएल के प्ले-ऑफ का सफर लगभग खत्म हो चुका है। 6 पॉइंट्स के साथ वह आखिरी स्थान पर है। चेन्नई ने 11 में से 3 मैच जीते और 8 हारे हैं।

राजस्थान-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी
राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने राजस्थान को शिकस्त दी थी
सीजन के 20वें मैच में मुंबई ने राजस्थान को अबु धाबी में 57 रन से हराया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 193 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 136 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

मुंबई पहले और राजस्थान 7वें स्थान पर
मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 14 पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर है। उसने सीजन में 10 में से 7 मैच जीते और 3 हारे हैं। वहीं, राजस्थान 8 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। उसने 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 7 हारे हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई और अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। दुबई में तापमान 21 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अबु धाबी में तापमान 23 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दोनों जगह पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। दुबई में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। वहीं, अबु धाबी में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

दुबई में इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है। वहीं, अबु धाबी में पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

दुबई में रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

अबु धाबी में रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

चेन्नई ने 3 बार खिताब जीता, बेंगलुरु का खाता अभी नहीं खुला
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। वहीं, आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम किया था।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा
आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे जयादा 59.14% है। सीएसके ने अब तक कुल 176 मैच खेले हैं। 103 मैच जीते हैं और 72 मैच हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, बेंगलुरु का सक्सेस रेट 48.39% है। आरसीबी ने अब तक कुल 191 मैच खेले हैं। 91 मैच जीते हैं और 96 हारे हैं। 4 मैच बेनतीजा रहा।

मुंबई का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा
लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 197 मैच खेले हैं। इसमें उसने 116 मैच जीते और 81 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.88% है। वहीं, लीग में राजस्थान का सक्सेस रेट 50.32% है। राजस्थान ने अब तक कुल 158 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 79 जीते और 77 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL 2020, RCB Vs CSK - RR Vs MI Head To Head Record; Predicted Playing DREAM11, IPL Match Preview Update


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HwN18P
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: पहले धोनी और कोहली की टीमें आमने-सामने, शाम को राजस्थान-मुंबई के बीच मुकाबला
पहले धोनी और कोहली की टीमें आमने-सामने, शाम को राजस्थान-मुंबई के बीच मुकाबला
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/24/gfx-1-21_1603556207.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/blog-post_301.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/blog-post_301.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy