सपना चौधरी की जनवरी में हुई सीक्रेट वेडिंग के फोटोज, करीबी लोगों के बीच वीर के साथ शादी की रस्में दिखाती दिखीं डांसर

हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी हाल ही में एक बेटे की मां बनीं हैं। जिसकी जानकारी उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया के...

हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी हाल ही में एक बेटे की मां बनीं हैं। जिसकी जानकारी उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसी दौरान उन्होंने जनवरी 2020 में हुई अपनी गुपचुप शादी के बारे में भी बताया था। जिसके कुछ फोटोज अब सामने आ गए हैं। जिनमें ये कपल शादी की रस्में निभाता दिख रहा है।

सपना के फैंस को जितनी हैरानी उनकी मां बनने की खबर से हुई थी, उतनी ही हैरानी इस बात से भी हुई कि सपना की शादी हो चुकी है। क्योंकि इस बारे में उन्होंने किसी तरह की कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की थी। वीर साहू ने कहा था कि परिवार में किसी की मौत हो जाने की वजह से वे प्रशंसकों के साथ खुशियां साझा नहीं कर सके थे।

सपना के फैन पेज ने शेयर हुए शादी के फोटोज

इनकी शादी के फोटोज सपना चौधरी के नाम से बने एक फैन पेज पर शेयर किए गए हैं। जिसके साथ लिखा है...'दोस्तों आप सभी को बता दें कि, #सपना मेम और #वीर_साहू भाई की शादी इसी साल #जनवरी 2020 में हुई थी... #शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी, क्योंकि वीर भाई के परिवार में कुछ हादसा हो गया था, इसी वजह से #सपना मेम और #वीर_साहू भाई ने सिर्फ अपने-अपने #परिवारों की
मौजूदगी में ही साधारण तरीके से शादी की थी।'

वीर के गले में वर माला डालती हुईं सपना चौधरी।

वीर के गले में माला डालती नजर आईं सपना चौधरी

शादी के जो फोटोज सामने आए हैं, उनमें सपना और वीर एक पंडित और कुछ करीबी दोस्तों और परिजनों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। एक फोटो में दोनों एक-दूसरे के गले में माला डालते हुए भी नजर आ रहे हैं। करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने शादी की थी।

ट्रोल पर जताई थी नाराजगी

वीर साहू ने सोशल मीडिया पर ना केवल सपना के मां बनने की जानकारी दी थी, बल्कि साथ ही वे इस खबर को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों पर भड़क गए थे। उन्होंने कहा था कि 'किसी के निजी जीवन में लोगों की दखलअंदाजी बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हमने अपनी इच्छा से शादी की है, लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।'

सहमति से हुई थी दोनों की शादी

अपनी शादी को लेकर वीर साहू ने बताया था कि 'दोनों परिवारों की सहमति से हमारी शादी हुई है। मैं सपना के संघर्ष का सम्मान करता हूं और उनके काम में किसी तरह का दखल नहीं देता हूं। वे जल्द ही अपने अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए वापस आएंगी।' सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने वालों को वीर साहू ने महिलाओं और कलाकारों का सम्मान करने की नसीहत दी।

कौन हैं सपना के पति?

सपना के पति का नाम वीर साहू है जो कि एक आर्टिस्ट हैं। वे सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। वीर को खलनायक (2018), रसूक आला जाट (2017), यार लैंडलॉर्ड (2017) और थड्डी- बड्डी (2016) जैसी हरियाणवी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

विवादों में फंस चुकीं हैं सपना

सपना की छवि हमेशा विवादित डांसर की रही है। 2016 में वह तब विवादों में आई थीं जब उन्होंने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। जहर खाने के बाद सपना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां कई दिनों तक मौत से जूझने के बाद वह जिंदगी की जंग जीत गई थीं।

गुड न्यूज : हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी बनीं मां, पति वीर साहू ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
सपना की विवादित लाइफ : सपना चौधरी की सीक्रेट वेडिंग और मां बनने की खबर सुन चौंके फैन्स, कभी एक विवाद के चलते जहर खाकर की थी सुसाइड की कोशिश



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जनवरी 2020 में हुई शादी के बाद सपना चौधरी ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में एक बेटे को जन्म दिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FfcuCu
https://ift.tt/3iNzJl0

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: सपना चौधरी की जनवरी में हुई सीक्रेट वेडिंग के फोटोज, करीबी लोगों के बीच वीर के साथ शादी की रस्में दिखाती दिखीं डांसर
सपना चौधरी की जनवरी में हुई सीक्रेट वेडिंग के फोटोज, करीबी लोगों के बीच वीर के साथ शादी की रस्में दिखाती दिखीं डांसर
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/10/sapna-choudhary_1602308681.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/blog-post_20.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/blog-post_20.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy