पिछले महीने आज ही के दिन आया था कोराना का पीक, 98 हजार केस आए थे; अब यह आंकड़ा घटकर 60 हजार हुआ; अब तक 73.65 लाख संक्रमित

https://ift.tt/3k3iWvF देश में कोराना की कमजोर हुआ है। केस कम आ रहे हैं और ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। बीते एक महीने में रोजाना के केस में ...

https://ift.tt/3k3iWvF

देश में कोराना की कमजोर हुआ है। केस कम आ रहे हैं और ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। बीते एक महीने में रोजाना के केस में करीब 30% की कमी आई है। 16 सितंबर को नए केस का पीक आया था। उस दिन 97 हजार 860 केस आए थे। अब यह आंकड़ा बीते पांच दिन से 70 हजार से नीचे है। गुरुवार को 60 हजार 419 लोग संक्रमित पाए गए। 68 हजार 202 लोग रिकवर हुए और 835 मरीजों की मौत हो गई।

देश में अब तक 73 लाख 65 हजार 509 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 8 लाख 3 हजार 524 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 64 लाख 48 हजार 658 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 12 हजार 146 मरीजों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

पीएम मोदी ने टेस्टिंग बढ़ाने का आदेश दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से टेस्टिंग और सीरो सर्वे बढ़ाने को कहा है। उन्होंने गुरुवार को पीएमओ में बुलाई गई अहम बैठक में यह बात कही। पीएम ने वैक्सीन बना रही कंपनियों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि कम कीमत पर टेस्टंग की सुविधाएं सभी को मुहैया होनी चाहिए।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, नीति आयोग के चेयरमैन, प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, वैक्सीन पर काम कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक और कुछ अफसर मौजूद रहे।

संस्कृति मंत्रालय ने जारी की एसओपी

मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने देशभर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। इवेंट हॉल में हो रहा है तो उसमें बैठने की क्षमता से 50% लोग ही शामिल हो सकेंगे। अधिकतम 200 लोगों को शामिल होने की छूट दी जाएगी।

इवेंट में इन नियमों का भी करना होगा पालन

  • इवेंट में इन नियमों का भी करना होगा पालन
  • एक-दूसरे के बीच कम से कम छह फीट की दूरी रखनी होगी।
  • एंट्री गेट पर सभी का टेम्परेचर चेक किया जाएगा। जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर पाबंदी होगी। हाई रिस्क वालों को एंट्री नहीं मिलेगी।
  • सभी को फेस मास्क पहने रहना होगा।
  • आर्गेनाइजिंग टीम, क्रू मेंबर्स, आर्टिस्ट सभी को शो के सात दिन पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही अनुमति मिलेगी।
  • सभी आर्टिस्ट को कोशिश करनी होगी कि वह अपने घर से ही कॉस्ट्यूम पहनकर आएं। जरूरत पड़ने पर ग्रीन रूम का इस्तेमाल करें।
  • इवेंट से पहले स्टेज और पूरे कैम्पस को सैनिटाइज कराना होगा।
  • इवेंट के दौरान केवल पैक्ड फूड देने की अनुमति होगी।

कोरोना अपडेट्स

मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गुरुवार को एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर के कंटेनर्स और डिस्पेंसर पंप्स के एक्सपोर्ट की छूट दे दी है। नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अभी तक कोरोना संकट को देखते हुए इस पर रोक लगाई गई थी।
बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पीआर टीम ने उनके ऑफिशियल फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीरो सर्वे और टेस्टिंग की क्षमता को लगातार बढ़ाया जाना चाहिए।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के अस्पतालों में फिर से ओपीडी सर्विसेज और कुछ जरूरी सर्जरी शुरू करने का आदेश दिया है। हालांकि इसके लिए अधिक सावधानी बरतनी होगी।
पंजाब सरकार ने राज्य में 19 अक्टूबर से 9-12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूल खोलने के लिए एसओपी तैयार की ली गई है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 1308 नए केस मिले और 1559 लोग रिकवर हुए। 24 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। अब तक 1 लाख 56 हजार 584 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 14 हजार 157 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 39 हजार 717 लोग ठीक हो चुके हैं। 2710 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
गुरुवार को राज्य में 2039 लोग संक्रमित पाए गए। 2149 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 67 हजार 279 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 21 हजार 587 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 43 हजार 984 लोग ठीक हो चुके हैं। 1708 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

3. बिहार
राज्य में गुरुवार को 1276 लोग संक्रमित पाए गए, 804 लोग रिकवर हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख के पार हो गया। अब तक 2 लाख 825 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 88 हजार 802 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 11 हजार 50 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 972 मरीजों की मौत हुई है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में गुरुवार को 10 हजार 226 नए मरीज मिले, 13 हजार 714 लोग रिकवर हुए और 337 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 64 हजार 615 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 92 हजार 459 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 30 हजार 483 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण ने 41 हजार 196 लोगों की जान ले ली।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 1.5 लाख लोगों की जांच हुई। इनमें 2672 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक 4 लाख 47 हजार 383 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 36 हजार 295 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 4 हजार 545 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के चलते 6543 लोगों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-16-october-2020-127818771.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: पिछले महीने आज ही के दिन आया था कोराना का पीक, 98 हजार केस आए थे; अब यह आंकड़ा घटकर 60 हजार हुआ; अब तक 73.65 लाख संक्रमित
पिछले महीने आज ही के दिन आया था कोराना का पीक, 98 हजार केस आए थे; अब यह आंकड़ा घटकर 60 हजार हुआ; अब तक 73.65 लाख संक्रमित
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/16/2020-10-1416027282821602769417_1602818244.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/98-60-7365.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/98-60-7365.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy