7 राज्यों में मौत की दर करीब 2-3% यह राष्ट्रीय दर से ज्यादा, 14 राज्यों में यह 1% से भी कम; अब तक 65.47 लाख केस

https://ift.tt/3cTiGww देश में कोरोना के एक्टिव केस में फिर एक बार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 75 हजार 479 केस आए, 81 हजार 655 मरीज ठीक...

https://ift.tt/3cTiGww

देश में कोरोना के एक्टिव केस में फिर एक बार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 75 हजार 479 केस आए, 81 हजार 655 मरीज ठीक हो गए और 937 मरीजों की मौत हो गई, इस तरह एक्टिव केस में 7116 की कमी आई। देश में कोरोना से हो रहीं मौत की औसत दर 1.6% है। इनमें पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुड्‌डुचेरी में यह 2-3% है।

मौत की दर सबसे ज्यादा पंजाब में 3% है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2.6%, गुजरात में 2.5%, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुड्‌डुचेरी में यह 1.9%, जबकि मध्यप्रदेश में 1.8% है।

झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, तेलंगाना, बिहार, ओडिशा, असम, केरल, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली और मिजोरम में यह एक फीसदी से भी कम है। मिजोरम में तो अब तक 2103 केस आ चुके हैं, लेकिन राहत की बात है कि अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।

अब तक 65 लाख 47 हजार 413 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55 लाख 6 हजार 732 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 37 हजार 942 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

शनिवार को राज्य में 1,811 नए केस सामने आए और 2,101 लोग ठीक हुए। 27 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 33 हजार 918 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 11 हजार 712 लोग ठीक हो चुके हैं। 19 लाख 807 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 2 हजार 399 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

राज्य में शनिवार को 2,150 नए केस सामने आए। 2,003 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और 14 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 41 हजार 846 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 19 हजार 241 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 हजार 75 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 हजार 530 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

3. बिहार

शनिवार को राज्य में 983 नए केस सामने आए। अच्छी बात है कि ठीक होने वालों की संख्या नए केस से कहीं ज्यादा थी। 24 घंटे के अंदर 1,431 मरीज ऐसे डिस्चार्ज किए गए जो बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 1 लाख 86 हजार 690 लोग संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं। 1 लाख 73 हजार 795 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 982 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 912 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र

शनिवार को राज्य में नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी। 24 घंटे में 14 हजार 348 नए केस सामने आए। 16 हजार 835 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। 278 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 14 लाख 30 हजार 861 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 34 हजार 555 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 58 हजार 108 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण के चलते 37 हजार 758 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार 626 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 3,631 नए केस बढ़े। 4,860 लोग ठीक भी हो गए। अब तक 3 लाख 56 हजार 826 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 47 हजार 823 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 5,977 मरीजों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर मुंबई के शिवाजी पार्क की है। यहां शनिवार को मास्क लगाए शिवसैनिक हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना के विरोध में सड़कों पर उतरे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SlBmeW
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: 7 राज्यों में मौत की दर करीब 2-3% यह राष्ट्रीय दर से ज्यादा, 14 राज्यों में यह 1% से भी कम; अब तक 65.47 लाख केस
7 राज्यों में मौत की दर करीब 2-3% यह राष्ट्रीय दर से ज्यादा, 14 राज्यों में यह 1% से भी कम; अब तक 65.47 लाख केस
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/04/corona-nishedh-f_1601781363.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/7-2-3-14-1-6547_3.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/7-2-3-14-1-6547_3.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy