हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता से, वॉर्नर के पास लीग में 5 हजार रन पूरे करने का मौका; शाम को पंजाब और मुंबई आमने-सामने

https://ift.tt/3lP2vDI आईपीएल के 13वें सीजन में आज छठवां डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। पहले मैच में दोपहर 3.30 बजे अबु धाबी में सनराइजर्...

https://ift.tt/3lP2vDI

आईपीएल के 13वें सीजन में आज छठवां डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। पहले मैच में दोपहर 3.30 बजे अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। लगातार दो मैचों में हार का सामना करने के बाद हैदराबाद और केकेआर हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी।

पहले मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के पास आईपीएल में 5000 रन पूरे करने का मौका होगा। वे इस आंकड़े से सिर्फ 10 रन दूर हैं। लीग के इतिहास में अब तक विराट कोहली (5759), सुरेश रैना (5368) और रोहित शर्मा (5149) ही 5 हजार का आंकड़ा छू सके हैं।

पंजाब पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे

आज के दूसरे मुकाबले में फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। सीजन में लगातार 5 मैच हारने के बाद पंजाब ने पिछले मैच में बेंगलुरु को हराया था। वहीं, मुंबई ने केकेआर के खिलाफ आसान जीत दर्ज की थी। पंजाब 8 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 8वें नंबर पर है। मुंबई 8 में से 6 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर काबिज है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं। टीम 8 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 8 में से 3 मैच जीतकर केकेआर के नीचे यानी 5वें नंबर पर है।

हैदराबाद-कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी
हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन के 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेल का नबंर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

पंजाब-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी
पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अबु धाबी और दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। अबु धाबी में तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, दुबई में तापमान 22 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दोनों जगह पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। अबु धाबी में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। वहीं, दुबई में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

अबु धाबी में पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है। वहीं, दुबई में इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

दुबई में रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

अबु धाबी में रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

कोलकाता और हैदराबाद ने 2-2 बार खिताब जीते
आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं हैदराबाद ने भी अब तक दो बार (2016, 2009) में फाइनल खेला और जीत हासिल की।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को एक रन से हराया था। मुंबई ने अब तक पांच बार फाइनल खेला है। वहीं, पंजाब ने अब तक एक बार फाइनल (2014) खेला था। उसे केकेआर ने तीन विकेट से हराया था।

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.58%, यह केकेआर से ज्यादा
हैदराबाद ने आईपीएल में 116 मैच खेले हैं। इसमें उसने 61 मैच जीते और 55 हारे हैं। यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 52.58% है। वहीं कोलकाता ने 186 मैच खेले हैं। इसमें उसने 96 जीते और 90 मैच हारे हैं। यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 52.41% है।

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट 58.71%, यह पंजाब से ज्यादा
लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 195 मैच खेले हैं। इनमें से 115 मैच जीते और 80 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.71% है। वहीं, लीग में पंजाब का सक्सेस रेट 45.38% है। पंजाब ने लीग में अब तक 184 मैच खेले, 84 जीते और 100 हारे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL 2020, SRH Vs KKR - MI Vs KXIP Head To Head Record; Predicted Playing DREAM11, IPL Match Preview Update


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ebSVp
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता से, वॉर्नर के पास लीग में 5 हजार रन पूरे करने का मौका; शाम को पंजाब और मुंबई आमने-सामने
हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता से, वॉर्नर के पास लीग में 5 हजार रन पूरे करने का मौका; शाम को पंजाब और मुंबई आमने-सामने
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/18/gfx-12_1602965976.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/5_17.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/5_17.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy