मुंबई इंडियंस के पास लगातार 5वीं जीत का मौका, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले 10 मैच में एक ही मैच हारी रोहित की टीम

https://ift.tt/3iYxUl7 आईपीएल के 13वें सीजन का 32वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच अबु धाबी में 7.30 बज...

https://ift.tt/3iYxUl7

आईपीएल के 13वें सीजन का 32वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच अबु धाबी में 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई के पास लगातार 5वीं जीत दर्ज करने का मौका होगा। वहीं, केकेआर पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिला बड़ी हार से उबर कर मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी।

पिछले 10 मैचों की बात करें, तो केकेआर मुंबई के खिलाफ हमेशा दबाव में ही रही है। 9 बार मुंबई ने केकेआर को हराया है। वहीं, इस सीजन के 5वें मैच में भी मुंबई ने केकेआर को 49 रन से हराया था।

मुंबई पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक सीजन में 7 मैच खेले हैं, 5 जीते और 2 हारे हैं। उसके कुल 10 पॉइंट हैं। वहीं, केकेआर ने सीजन में 7 में से 4 जीते हैं और उसके 8 पॉइंट हैं। पॉइंट्स टेबल में केकेआर चौथे स्थान पर है।

सूर्यकुमार यादव मुंबई के टॉप स्कोरर
मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 233 रन बनाए हैं। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई थी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है। उन्होंने सीजन में अब तक 216 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल केकेआर के टॉप स्कोरर
केकेआर की तरफ से युवा ओपनर शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 254 रन बनाए हैं। टीम के लिए गिल अब तक फॉर्म में दिखे हैं। इनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने लगातार रन नहीं बनाए हैं। गिल के बाद सीजन में सबसे ज्यादा रन इयोन मॉर्गन (175) के नाम हैं।

पर्पल कैप की दावेदारी में मुंबई के 2 गेंदबाज
सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट दो गेंदबाज टॉप-5 में हैं। बुमराह और बोल्ट ने अब तक 11-11 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ टॉप पर हैं। केकेआर का कोई भी गेंदबाज टॉ-20 में भी नहीं है।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 45 टी-20 में पहले गेंदबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.8% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 45
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

दोनों टीमों के सबसे महंगे प्लेयर
मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीते
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है।

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट कोलकाता से ज्यादा
आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट 58.50% है। उसने अब तक कुल 194 मैच खेले हैं, जिसमें 114 जीते हैं और 80 हारे हैं। वहीं, कोलकाता का सक्सेस रेट 52.70% है। उसने लीग में 185 मैच खेले हैं, जिसमें 96 जीते और 89 हारे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
MI VS KKR Head To Head Record - IPL Dream Playing 11 and Match Preview | Mumbai Indians VS Kolkata Knight Riders IPL Latest News and Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nX89Wg
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: मुंबई इंडियंस के पास लगातार 5वीं जीत का मौका, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले 10 मैच में एक ही मैच हारी रोहित की टीम
मुंबई इंडियंस के पास लगातार 5वीं जीत का मौका, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले 10 मैच में एक ही मैच हारी रोहित की टीम
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/16/gfx-1_1602788129.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/5-10.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/5-10.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy