भारत में दुनिया के कई देशों से कम जान गईं, महीनेभर पहले की तुलना में करीब 300 से 400 मौतें घटीं

https://ift.tt/34gXn5c दुनिया के कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही मौत की रफ्तार भी इन देशों में तेज हो गई है। ...

https://ift.tt/34gXn5c

दुनिया के कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही मौत की रफ्तार भी इन देशों में तेज हो गई है। राहत की बात है कि भारत में इसके उलट मौत की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। हर दिन अभी यहां औसतन 700-800 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा रहे हैं। अगस्त-सितंबर में यही आंकड़ा 1 हजार से 1100 तक पहुंच गया था।

आंकड़ों पर नजर डालें तो यूएस में अगस्त-सितंबर माह में हर दिन जान गंवाने वालों की संख्या घटकर 400-600 हो गई थी। जो एक बार फिर से बढ़कर 700-800 हो गई है। इसी तरह स्पेन में 50-100 मरीज जान गंवा रहे थे जो जहां अब 150 से 290 तक मौतें होने लगी हैं। भारत में अब तक 1.16 लाख से ज्यादा मौतें हुईं हैं। बीते 24 घंटे में 703 लोगों की जान गई है।

देश में अब तक 77 लाख 5 हजार 158 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा 68 लाख के पार हो चुका है। 68 लाख 71 हजार 895 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 7 लाख 15 हजार 509 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 16 हजार 653 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 56 हजार नए मामले सामने आए और 79 हजार 342 लोग ठीक हुए।

आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के टॉप-5 संक्रमित राज्यों में 85% से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 95.09%, तमिलनाडु में 93.15% और उत्तर प्रदेश में 91.91% मरीज रिकवर हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 86.50% और कर्नाटक में 85.25% लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। देश का औसत रिकवरी रेट 88.82% हो गया है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

राज्य में पिछले 24 घंटे में 1118 नए मरीज मिले और 1222 लोग रिकवर हुए। 17 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 63 हजार 296 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 12 हजार 386 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 48 हजार 82 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 2828 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

राज्य में बीते 24 घंटे में 1810 केस मिले, 2865 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 78 हजार 933 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 19 हजार 185 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 57 हजार 960 लोग ठीक हो चुके हैं। 1788 संक्रमित अब तक जान गंवा चुके हैं।

3. बिहार

राज्य में बीते 24 घंटे में को 1277 नए मरीज मिले और 1319 लोग ठीक हुए। 8 संक्रमितों की मौत हो गई। मरीजों का आंकड़ा अब 2 लाख 8 हजार 238 हो गया है। इनमें 11 हजार 10 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 96 हजार 208 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1019 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।

4. महाराष्ट्र

राज्य में संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा 24 लाख 633 हो गया है। बीते 24 घंटे में 180 मरीजों की मौत हुई। 8142 नए केस मिले और 23 हजार 371 लोग रिकवर हुए। अब तक 16 लाख 17 हजार 658 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 58 हजार 852 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 15 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश

राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 61 हजार 475 लोग हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 2321 नए केस मिले और 3332 लोग रिकवर हुए। 41 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से अब तक 4 लाख 25 हजार 356 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी 29 हजार 364 मरीजों का इलाज चल रहा है। 6755 मरीजों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-maharashtra-pune-madhya-pradesh-indore-rajasthan-uttar-pradesh-haryana-punjab-bihar-novel-corona-covid-19-death-toll-india-today-22-oct-mumbai-delhi-coronavirus-news-127838428.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: भारत में दुनिया के कई देशों से कम जान गईं, महीनेभर पहले की तुलना में करीब 300 से 400 मौतें घटीं
भारत में दुनिया के कई देशों से कम जान गईं, महीनेभर पहले की तुलना में करीब 300 से 400 मौतें घटीं
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/22/corona-mout-global_1603333919.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/300-400.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/300-400.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy