https://ift.tt/3o0DaIU क्या हो रहा है वायरल: उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत देश के कई हिस्सों से दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली ...
https://ift.tt/3o0DaIU
क्या हो रहा है वायरल: उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत देश के कई हिस्सों से दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटनाओं के बीच भाजपा नेता किरण खेर का बताकर एक बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि किरण खेर ने कहा- बलात्कार हमारी संस्कृति का हिस्सा है, हम इसे नहीं रोक सकते।
— RN Meghwal आरएन मेघवाल ಆರ್. ಯೆನ್ ಮೆಘವಾಲ್ (@Ramnarainmegh) October 4, 2020
और सच क्या है?
इंटरनेट पर हमें किरण खेर का हाल का ऐसा कोई बयान नहीं मिला, जिसमें उन्होंने देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी हो।
अलग-अलग की वर्ड सर्च करने से हमें किरण खेर का 2 साल पुराना एक बयान मिला। जिसमें वह हरियाणा में होने वाली बलात्कार की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। बयान सुनने के बात पता चला कि किरण खेर के इसी बयान के एक हिस्से का गलत अर्थ निकालकर अफवाह फैलाई जा रही है।
ANI के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो में किरण खेर बलात्कार की घटनाओं पर कहती दिख रही हैं- ये स्थिति आज से नहीं, कई वर्षों से है। अगर आपको लगता है कि ये आज ही उत्पन्न हुई है, तो ऐसा नहीं है। आप बराबरी का दर्जा दीजिए, अपनी घर की औरतों को। उनसे कंधे से कंधा ही नहीं दिल से दिल मिलाकर आगे बढ़िए। मुझे लगता है ऐसा करने से ही लोगों का माइंडसेट चेंज होगा। ये सिर्फ हरियाणा में नहीं हो रहा। दुखद है कि ये सब जगह हो रहा है। इसका मतलब ये नहीं कि जो हरियाणा में हो रहा है वो सही है। ये बिल्कुल गलत है। और अगर फांसी की सजा है, तो मुझे लगता है ये बिल्कुल ठीक सजा है, ऐसा ही होना चाहिए।
किरण के बयान में कहीं भी उन्होंने बलात्कार की घटनाओं को संस्कृति का हिस्सा नहीं बताया। बल्कि बलात्कार करने वाले अपराधियों को फांसी दिए जाने की पैरवी की है। साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फेक है।
Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: भाजपा सांसद किरण खेर ने दुष्कर्म को संस्कृति का हिस्सा बताया? 2 साल पुराने बयान का गलत मतलब निकालकर फैलाई गई अफवाह
भाजपा सांसद किरण खेर ने दुष्कर्म को संस्कृति का हिस्सा बताया? 2 साल पुराने बयान का गलत मतलब निकालकर फैलाई गई अफवाह
Loaded All PostsNot found any postsVIEW ALLReadmoreReplyCancel replyDeleteByHomePAGESPOSTSView AllRECOMMENDED FOR YOULABELARCHIVESEARCHALL POSTSNot found any post match with your requestBack HomeSundayMondayTuesdayWednesdayThursdayFridaySaturdaySunMonTueWedThuFriSatJanuaryFebruaryMarchAprilMayJuneJulyAugustSeptemberOctoberNovemberDecemberJanFebMarAprMayJunJulAugSepOctNovDecjust now1 minute ago$$1$$ minutes ago1 hour ago$$1$$ hours agoYesterday$$1$$ days ago$$1$$ weeks agomore than 5 weeks agoFollowersFollowTHIS PREMIUM CONTENT IS LOCKEDSTEP 1: Share to a social networkSTEP 2: Click the link on your social networkCopy All CodeSelect All CodeAll codes were copied to your clipboardCan not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
COMMENTS