एक्टिव केस में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, 28 हजार 132 केस कम हुए; अब तक 79.45 संक्रमित

https://ift.tt/3mqt3vo देश में कोरोना के एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। सोमवार को इसमें 28 हजा...

https://ift.tt/3mqt3vo

देश में कोरोना के एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। सोमवार को इसमें 28 हजार 132 की कमी आई। यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 21 सितंबर को सबसे अधिक 28 हजार 653 एक्टिव केस कम हुए थे।

कुल संक्रमितों की बात करें तो यह आंकड़ा 79 लाख 44 हजार 128 हो गया है। सोमवार को 35 हजार 932 मामले सामने आए। 98 दिन बाद ऐसा है, जब 40 हजार से कम केस रिपोर्ट हुए। इससे पहले 21 जुलाई को 39 हजार 170 लोग संक्रमित पाए गए थे। अच्छी बात यह है कि अब तक 71 लाख 98 हजार 660 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

सोमवार को 482 मरीजों की मौत हुई। 113 दिन में दूसरी बार मौत का आंकड़ा 500 से कम रहा। इससे पहले 5 जुलाई को 421 मौतें दर्ज की गई थीं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 19 हजार 535 मरीजों की मौत हो चुकी है।

टॉप-5 संक्रमित देशों में भारत का रिकवरी रेट सबसे अच्छा

रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के पांच सबसे संक्रमित देशों में टॉप पर है। भारत में रिकवरी रेट 90% से ज्यादा है। मतलब हर 100 मरीज में 90 लोग ठीक हो रहे हैं। बेहतर रिकवरी के मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। यहां का रिकवरी रेट 89.65% और रूस का 74.84% है। सबसे खराब हालत फ्रांस की है। यहां अब तक 9.69% मरीज ही रिकवर हो पाए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • भारत बायोटेक ने सोमवार से कोवैक्सीन का फाइनल ट्रायल भुवनेश्वर में शुरू कर दिया। इसके लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (IMS) , SMU समेत देश के 21 अस्पतालों को चुना गया है। इन्हीं अस्पतालों में वैक्सीन का फाइनल ट्रायल होगा।
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी के अनुसार, वायु प्रदूषण के चलते देश में कोरोना से चल रही लड़ाई कमजोर पड़ सकती है। वैज्ञानिकों को कोविड-19 और प्रदूषण के बीच कोई सीधा कनेक्शन तो नहीं मिला, लेकिन उनका कहना है कि लंबे समय तक अधिक प्रदूषण में रहने से फेफड़ों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
  • मिजोरम सरकार ने राजधानी आइजोल में मंगलवार सुबह 4:30 से 3 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। मिजोरम में 284 एक्टिव केस हैं। इनमें से 215 आइजोल में हैं।
  • देश में बीते एक हफ्ते में रिकॉर्ड 1.18 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। हर रोज औसतन 12 हजार एक्टिव केस घट रहे हैं।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 720 नए मरीज मिले, 1095 लोग रिकवर हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 67 हजार 969 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 10 हजार 857 संक्रमितों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 54 हजार 222 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 2890 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
पिछले 24 घंटे में 1805 लोग संक्रमित पाए गए, 2226 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 88 हजार 48 हो गया है। इनमें 16 हजार 233 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 69 हजार 962 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना ने अब तक 1853 लोगों की जान ले ली है।

3. बिहार
राज्य में सोमवार को 513 कोरोना संक्रमित मिले। 1087 लोग रिकवर हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 12 हजार 705 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 9 हजार 639 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 2 हजार 7 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1058 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गई। 3645 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 9905 लोग रिकवर हुए। 84 मरीजों की मौत हुई। 16 लाख 48 हजार 665 लोग अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 34 हजार 137 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 70 हजार 660 लोग ठीक हो चुके हैं। 43 हजार 348 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 72 हजार 68 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 1798 नए मरीज मिले। 2441 लोग ठीक हुए और 20 मरीजों की मौत हो गई। अभी 26 हजार 654 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 38 हजार 512 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 6902 मरीजों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-27-october-2020-127853695.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: एक्टिव केस में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, 28 हजार 132 केस कम हुए; अब तक 79.45 संक्रमित
एक्टिव केस में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, 28 हजार 132 केस कम हुए; अब तक 79.45 संक्रमित
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/27/corona-2020-10-26_1603765597.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/28-132-7945.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/28-132-7945.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy