एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटे में करीब 25 हजार केस कम हुए; अब तक कुल 71.73 लाख केस

https://ift.tt/310mLKJ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 565 हो गया है। वहीं, 710 लोगों ने दम तोड़ा। देश में एक्टिव केस में...

https://ift.tt/310mLKJ

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 565 हो गया है। वहीं, 710 लोगों ने दम तोड़ा। देश में एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है। 24 घंटे में 25 हजार केस कम हुए हैं। इससे पहले 21 सितंबर को 28 हजार 653 केस कम हुए थे।

देश में पिछले दो हफ्तों में 10 लाख मामले बढ़े हैं। हालांकि, 24 घंटे में सामने आने वाले संक्रमितों की औसत संख्या अब 72 से 74 हजार के बीच हो गई है। दो हफ्ते पहले हर दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आते थे।

अब तक 62.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 9 हजार 894 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 71 हजार 559 लोग ठीक होने के साथ एक्टिव केस की संख्या घटकर 8.61 लाख हो गई। लगातार चार दिनों से देश में एक्टिव केस की संख्या 9 लाख से नीचे रही। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

बीते 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 1478 मामले सामने आए। 1702 लोग डिस्चार्ज किए गए और 21 मरीजों की मौत हो गई। अब तक1 लाख 48 हजार 298 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 14 हजार 932 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 30 हजार 721 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2645 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

बीते 24 घंटे में राज्य में 2132 लोग संक्रमित मिले। 1858 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 61 हजार 184 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 21 हजार 671 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 37 हजार 848 लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1665 मरीजों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार

बीते 24 घंटे में 732 लोग संक्रमित पाए गए। 1369 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 97 हजार लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें 10 हजार 451 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 85 हजार 593 लोग ठीक हो चुके हैं। 955 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र

बीते 24 घंटे में 7089 मामले सामने आए, 15656 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए और 169 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 35 हजार 315 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 12 हजार 439 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 12 लाख 81 हजार 896 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 40 हजार 514 मरीज जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश

बीते 24 घंटे में राज्य में 2182 मामले सामने आए और 3342 लोग ठीक हो गए। अब प्रदेश में 38815 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 3 लाख 93 हजार 908 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल रिकवरी रेट 89.37% हो गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/indore-rajasthan-uttar-pradesh-haryana-punjab-bihar-novel-corona-covid-19-death-toll-india-today-mumbai-delhi-coronavirus-news-127808848.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटे में करीब 25 हजार केस कम हुए; अब तक कुल 71.73 लाख केस
एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटे में करीब 25 हजार केस कम हुए; अब तक कुल 71.73 लाख केस
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/13/active-case-down-cover_1602558843.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/21-24-25-7173.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/21-24-25-7173.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy