2001 में आईपॉड के लॉन्च से ऐपल हुआ मोबाइल; 1934 में महात्मा गांधी ने कांग्रेस छोड़ी

https://ift.tt/37y2kc4 ऐपल ने आज से 19 साल पहले यानी 23 अक्टूबर 2001 को पहला आईपॉड लॉन्च किया था। यहीं से ऐपल के मोबाइल डिवाइस का सफर शुरू ...

https://ift.tt/37y2kc4

ऐपल ने आज से 19 साल पहले यानी 23 अक्टूबर 2001 को पहला आईपॉड लॉन्च किया था। यहीं से ऐपल के मोबाइल डिवाइस का सफर शुरू हुआ और आज वह सबसे बड़े स्मार्टफोन निर्माताओं में से एक है।

बात 1997 की है। स्टीव जॉब्स ऐपल में CEO के तौर पर लौटे ही थे। डेस्कटॉप मार्केट पर माइक्रोसॉफ्ट का कब्जा था। ऐपल के पास कोई भी लोकप्रिय प्रोडक्ट नहीं था और वह दिवालिया होने के कगार पर था। ऐसे में उम्मीद सिर्फ नए डिवाइस से ही थी। 1990 के दशक में हैंडहेल्ड MP3 प्लेयर्स मार्केट में आ गए थे।

स्टीव जॉब्स को लगता था कि यह इस्तेमाल में आसान नहीं है। ऐपल को पोर्टेबल MP3 प्लेयर बनाना चाहिए। जॉब्स का मानना था कि ऐपल के पोर्टेबल MP3 प्लेयर का आईट्यून्स से लिंक हो, ताकि वह मैक कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे लोगों को आकर्षित करें। शुरुआती डिजाइन में सिर्फ दो पॉइंट्स रखे थे। 1.8 इंच की जगह में 5GB हार्ड ड्राइव का इस्तेमाल करना था, जो तोशीबा बनाती थी।

सारे इंजीनियर मैक को अपग्रेड करने में लगे थे। तब डिजाइन कंसल्टेंट के तौर पर फिलिप्स के टोनी फैडल को लाया गया। छह हफ्ते में तीन प्रोडक्ट मॉडल डिजाइन हुए। जॉब्स को पसंद भी आए। उन्होंने फैडल को पोर्टेबल म्युजिक डिवाइस टीम का इंचार्ज बना दिया। वे चाहते थे कि 2001 की क्रिसमस शॉपिंग लिस्ट में यह डिवाइस शामिल रहे। समय कम था इसलिए ज्यादातर कम्पोनेंट बाहर से खरीदे।

नाम रखने के लिए फ्रीलांस राइटर विनी शिको को हायर किया गया। उन्होंने ही इसे आईपॉड नाम दिया, जो स्टारट्रैक से इंस्पायर्ड था। 23 अक्टूबर 2001 को यह प्रोडक्ट औपचारिक रूप से लॉन्च हुआ और नवंबर 2001 में पहले आईपॉड की डिलीवरी हुई। छह साल में ही 10 करोड़ से ज्यादा आईपॉड बिक चुके थे। इसके बाद जो हुआ, वह इतिहास है। आईपैड्स, आईवॉच और आईफोन ने अपने-अपने सेग्मेंट्स में धाक जमाई है।

आज की तारीख को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता हैः

  • 1707: ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद की पहली बार लंदन में बैठक हुई।
  • 1760: उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली किताब मुद्रित हुई।
  • 1764ः मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
  • 1814ः विश्व की पहली प्लास्टिक सर्जरी इंग्लैंड में की गयी।
  • 1910ः बीएस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1934ः महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पद से इस्तीफा दिया।
  • 1941ः जर्मन सरकार ने यहूदियों के उत्प्रवास पर प्रतिबंध लगाया।
  • 1943ः नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद फौज में झांसी की रानी ब्रिगेड की स्थापना की।
  • 1946ः संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक हुई।
  • 1954ः पश्चिम जर्मनी नाटो सम्मेलन में शामिल हुआ।
  • 1956ः सोवियत शासन के अंत की मांग करते हुए, हजारों लोग बुडापेस्ट, हंगरी में सड़कों पर उतरे।
  • 1989ः हंगरी, सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर गणराज्य बना।
  • 1998ः जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
  • 2001ः नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
  • 2002ः चेचन अलगाववादियों ने मॉस्को में लगभग 700 संरक्षक और कलाकारों को बंधक बनाया।
  • 2004ः जापान में आए भूकंप ने 85 हजार लोगों को बेघर कर दिया।
  • 2011ः तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 582 लोगों की मौत हुई और हजारों घायल हुए।
  • 2013ः चीन और भारत ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक सीमा रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for October 23rd/ What Happened Today | Apple Launched iPod In 2001 | Mahatma Gandhi Resigned From Congress Party Post | Jhasi Rani Brigade In Azad Hind Fauj Formed in Singapore | Hungary Became Republic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kifP33
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: 2001 में आईपॉड के लॉन्च से ऐपल हुआ मोबाइल; 1934 में महात्मा गांधी ने कांग्रेस छोड़ी
2001 में आईपॉड के लॉन्च से ऐपल हुआ मोबाइल; 1934 में महात्मा गांधी ने कांग्रेस छोड़ी
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/22/aaj-ka-itihaas-22oct_1603379202.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/2001-1934_22.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/2001-1934_22.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy