https://ift.tt/36NGlgO उत्तर प्रदेश में महिलाओं-युवतियों से जुड़े अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत...
उत्तर प्रदेश में महिलाओं-युवतियों से जुड़े अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र का है। यहां 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। चूंकि, आरोपी और पीड़ित परिवार एक ही मोहल्ले के थे। इसलिए पंचायत कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। लेकिन जब पीड़ित की हालत बिगड़ी तो परिजन पीड़ित को लेकर अस्पताल पहुंचे, तब मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है। लड़की की मां गुरुवार को पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गैंगरेप व पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज
डीसीपी ने बताया कि एक ही मोहल्ले में रहने वाले तीन युवकों पर बच्ची के साथ रेप करने का आरोप हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़की को पहले से जानते थे और उन लोगों ने एक 12 साल के लड़के से बहाने से पीड़ित को अपने घर बुलाया था, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस प्रकरण में आईपीसी की धारा 376 डी और पाक्सो अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVunFq
via IFTTT
COMMENTS