दुनिया में अब मौत की सबसे तेज रफ्तार भारत में, रोजाना औसतन 1100 लोग जान गंवा रहे, आज कुल आंकड़ा 1 लाख के पार होगा; अब तक 63.91 लाख केस

https://ift.tt/3n3Qage देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 63 लाख 91 हजार 960 हो गया है। गुरुवार को 81,693 नए मरीज मिले और 78,646 लोग रिकवर हुए।...

https://ift.tt/3n3Qage

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 63 लाख 91 हजार 960 हो गया है। गुरुवार को 81,693 नए मरीज मिले और 78,646 लोग रिकवर हुए। 1096 की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या 99 हजार 804 हो गई है।

भारत में अब संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। यहां औसतन 1100 लोग हर रोज जान गंवा रहे हैं। यही रफ्तार रही तो आज ये आंकड़ा 1 लाख के पार हो जाएगा। उधर, अमेरिका और ब्राजील में मौत का ग्राफ तेजी से घटने लगा है। हर दिन औसतन 800 मरीजों की मौत हो रही है।

देश में अभी 9 लाख 42 हजार 585 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें करीब 9 हजार लोगों की हालत गंभीर है। 53 लाख 48 हजार 653 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट भी 10 दिनों में 80% से बढ़कर 83.67% हो गया है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 14 लाख, आंध्र प्रदेश में 7 लाख के पार
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को ये आंकड़ा 14 लाख के पार हो गया। अब तक 14 लाख 922 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश में भी 7 लाख से ज्यादा मरीज हो गए हैं। यहां अब तक 7 लाख 235 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

देश में 7.60 करोड़ टेस्ट हुए
देश में अब तक 7.60 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। हर दिन 10 से 11 लाख टेस्ट हो रहे हैं। बीच में यह आंकड़ा करीब 15 लाख भी पहुंचा था। इसके बावजूद हम अभी इस मामले में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन से काफी पीछे हैं। भारत में जहां हर 10 लाख की आबादी पर 53 हजार 634 टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन में इतनी ही आबादी पर 3 लाख 60 हजार 527, अमेरिका में 3 लाख 24 हजार 403 और रूस में 3 लाख 15 हजार 176 लोगों की जांच की जा रही है।

कोरोना अपडेट्स

  • पंजाब सरकार ने रात का कर्फ्यू और रविवार का लॉकडाउन हटाने समेत कई पाबंदियां खत्म की। अब विवाह और संस्कार में 100 से ज्यादा लोग जा सकेंगे। बसों में 50% यात्रियों की कैपेसिटी और कार में 3 लोगों के सवार होने की ढील दी गई।
  • वंदे भारत मिशन के सातवां फेज गुरुवार से शुरू हो गया। इस महीने 19 देशों से 820 अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरेंगीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि 16.45 लाख भारतीयों को 30 सितंबर तक वंदे भारत मिशन के तहत अपने देश लाया गया है।
  • कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्होंने उन सभी से होम क्वारैंटाइन होने की अपील की है जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

गुरुवार को 2041 नए मरीज मिले और 2545 लोग ठीक हुए। इंदौर में 469 नए मरीज मिले। शहर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4533 पर पहुंच गई है। यहां अब तक 24475 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 19370 ठीक हो गए। अब तक 572 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

गुरुवार को 2193 संक्रमित मिले। जयपुर में सबसे ज्यादा 432 केस आए और 251 मरीज ठीक हो गए। सवाई माधोपुर में मृत्युदर सबसे ज्यादा 2.1% है। जिले में अब तक 921 केस आए हैं। इनमें से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। अलवर, झालावाड़ और हनुमानगंज में मृत्युदर सबसे कम 0.4% है।

3. बिहार

गुरुवार को 1370 केस आए और 1242 मरीज ठीक हुए। 2 संक्रमितों की मौत हुई। यूपी के बाद यहां सबसे ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। 24 घंटे में यहां 1 लाख 20 हजार 371 टेस्ट किए गए। राज्य में अब तक 73.86 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां मृत्युदर सिर्फ 0.5% है। सबसे कम मृत्युदर के मामले में यह दादरा-नगर हवेली, अंडमान-निकोबार के बाद तीसरे नंबर पर है।

4. महाराष्ट्र

गुरुवार को 16 हजार 476 मरीज बढ़े और 16 हजार 104 लोग ठीक हो गए। राज्य में अभी 2 लाख 59 हजार 6 एक्टिव केस हैं। राज्य में बीते चार दिनों में रविवार को छोड़कर बाकी दिन नए मरीजों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा रही। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (20.4%) यहां देश में सबसे ज्यादा है, यानी यहां हर 100 टेस्ट पर 20 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

5. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,64,787 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 1,02,63,709 सैंपल्स की जांच की गई है। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा- राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन्स के तहत स्कूल और कोचिंग संस्थान 15 अक्टूबर के बाद अलग-अलग फेज वाइज खोला जा सकेगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो देश की राजधानी दिल्ली की है। यहां संक्रमित मरीज की मौत के बाद अंतिम संस्कार करते परिजन। दिल्ली में अब तक 5,401 लोगों की मौत हो चुकी है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-2-october-127773168.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: दुनिया में अब मौत की सबसे तेज रफ्तार भारत में, रोजाना औसतन 1100 लोग जान गंवा रहे, आज कुल आंकड़ा 1 लाख के पार होगा; अब तक 63.91 लाख केस
दुनिया में अब मौत की सबसे तेज रफ्तार भारत में, रोजाना औसतन 1100 लोग जान गंवा रहे, आज कुल आंकड़ा 1 लाख के पार होगा; अब तक 63.91 लाख केस
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/untitled-22_1601609480.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/1100-1-6391.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/1100-1-6391.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy