106 दिन में मौत का आंकड़ा सबसे कम 460 रहा, 96 दिन में नए केस भी सबसे कम आए; अब तक 79 लाख संक्रमित

https://ift.tt/31GTapH कोरोना के आंकड़े लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को 45 हजार 65 नए केस आए यह 96 दिन में सबसे कम केस हैं। इससे कम 39 हजार ...

https://ift.tt/31GTapH

कोरोना के आंकड़े लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को 45 हजार 65 नए केस आए यह 96 दिन में सबसे कम केस हैं। इससे कम 39 हजार 170 केस 21 जुलाई को आए थे। इसी तरह मौत का आंकड़ा भी बीते 24 घंटे में 460 रहा। यह बीते 106 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 5 जुलाई को 421 केस आए थे।

रविवार को 58 हजार 180 मरीज ठीक हुए। इससे एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13 हजार 583 की कमी आई। अब कुल 6.54 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 79.9 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 71.33 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.19 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

14 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में डेथ रेट 1% से भी कम

कोरोना अपडेट्स

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी
  • पिछले पांच दिनों में रिकवरी रेट में 2% का इजाफा हुआ है। 19 अक्टूबर को 87% रिकवरी रेट था, जो अब 89.74% हो गया है।
  • 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस पांच हजार से कम हो गए हैं। सबसे कम दादरा एवं नगर हवेली में 51, मिजोरम में 175, अंडमान-निकोबार में 204, सिक्किम में 242 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, पुड्‌डुचेरी, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, लद्दाख और चंडीगढ़ में भी एक्टिव केस की संख्या कम है।
  • भारत बायोटेक को वैक्सीन के बड़े स्तर पर ट्रायल को मंजूरी मिल गई है। फर्म ने 12 से 14 राज्यों के 20 हजार वॉलंटियर्स पर ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में रविवार को 951 नए मरीज मिले, 1181 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 67 हजार 249 हो गया है। इनमें 11 हजार 237 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 53 हजार 127 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2885 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
राज्य में रविवार को 1821 लोग संक्रमित पाए गए। 2240 लोग रिकवर हुए और 13 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 86 हजार 243 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 16 हजार 668 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 67 हजार 736 लोग ठीक हो चुके हैं।

3. बिहार
राज्य में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 1 करोड़ के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में 1.4 लाख लोगों की जांच हुई। इनमें 749 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक 2 लाख 12 हजार 192 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 हजार 222 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 920 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1049 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 6059 नए मरीज मिले, 5648 लोग रिकवर हुए और 112 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 45 हजार 20 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 40 हजार 486 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 60 हजार 755 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 43 हजार 264 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में कोरोना के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 6882 हो गई है। रविवार को 28 संक्रमितों की मौत हुई। 2032 नए मरीज मिले और 2368 लोग रिकवर हुए। अब तक 4 लाख 70 हजार 270 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 27 हजार 317 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 36 हजार 71 लोग ठीक हो चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HyseBP
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: 106 दिन में मौत का आंकड़ा सबसे कम 460 रहा, 96 दिन में नए केस भी सबसे कम आए; अब तक 79 लाख संक्रमित
106 दिन में मौत का आंकड़ा सबसे कम 460 रहा, 96 दिन में नए केस भी सबसे कम आए; अब तक 79 लाख संक्रमित
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/26/2020-10-25_1603681490.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/106-460-96-79_25.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/10/106-460-96-79_25.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy