https://ift.tt/3iGrvMl उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दबंगों ने दिनदहाड़े चौराहे पर एलआईसी एजेंट को ईंट और डंडों से जमकर पिटाई की गई है। स्थान...
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दबंगों ने दिनदहाड़े चौराहे पर एलआईसी एजेंट को ईंट और डंडों से जमकर पिटाई की गई है। स्थानीय लोग इस मामले को देखते रहे लेकिन कोई भी बीच बचाव नहीं करने आया। कुछ लोग थोड़ी देर बाद झगड़े को समाप्त करने पहुचे। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी कुछ कुछ दिन पूर्व बीजेपी के नगर अध्यक्ष ने अस्पताल चौराहे पर युवक की जमकर की थी पिटाई की थी।
बताया जा रहा है कि एक एलआईसी एजेंट अपने ऑफिस से अपनी दुकान पर आया। वहां पर एक युवक शिवा सोनकर उसी की दुकान में उसी की कुर्सी पर बैठा थ्स्था। एलआईसी एजेंट ने कुर्सी से हटने को कहा। इसी बात पर नाराज होकर शिवा सोनकर ने उसपर हमला बोला दिया। शिवा अस्पताल चौराहे पर स्थित एक मकान में रहता है।
उन्होंने इतनी सी बात को लेकर डंडे और ईट से अपने भाई के साथ एलआईसी एजेंट पर हमला बोल दिया जिससे वहां तमाशबीन की भीड़ लग गई। बीच-बचाव बचाव करने काफी देर बाद आए जब तक काफी लाठी डंडे चल चुके थे। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ केस लिखा गया है ,रात तक दबिश देकर गिरफ्तारी की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32HGboA
via IFTTT
COMMENTS