https://ift.tt/3hMhLPe बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने बिहार चुनाव मे...
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सपा के टि्वट में कहा गया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन ना करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।
दरअसल मुलायम सिंह और लालू यादव रिश्ते में समधी हैं। लालू यादव की छोटी बेटी राज लक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह के पोते (मुलायम के बड़े भाई का पोता) तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में बने महागठबंधन में लालू यादव ने सपा के लिए पांच सीटें छोड़ने का ऐलान किया था।
सपा के फैसले से आरजेडी को मिलेगी राहत
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और कुछ अन्य दलों का महागठबंधन है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पार्टी का राष्ट्रीय जनता दल को समर्थन देना महागठबंधन के लिए एक अच्छा संकेत है। हालांकि बिहार की राजनीति में समाजवादी पार्टी का प्रभाव उतना नहीं है। फिर भी समाजवादी पार्टी कुछ न कुछ फायदा जरूर पहुंचा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RLVPcD
via IFTTT
COMMENTS