https://ift.tt/35Y5YuW उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एकाएक देर रात से राजधानी समेत कई जिलो...
उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एकाएक देर रात से राजधानी समेत कई जिलों में ठंडी हवा चलने लगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से अगले तीन दिन तक प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। मौसम के बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है जो अगले कुछ दिन तक रहेगा, कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार को महोबा झांसी आजमगढ़ मऊ और आसपास के इलाकों में गरज व चमक चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है वहीं उन्होंने बुधवार को शाहजहांपुर पीलीभीत लखीमपुर खीरी बरेली रामपुर समेत आसपास के इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जिलों के डीएम को दी है।
कहीं हल्की तो कहीं भारी बरसात के अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से बुधवार तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है इन 3 दिनों में राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी साथ ही इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33SRx8G
via IFTTT
COMMENTS